<
Categories: Education

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड इंटर में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, इस Direct Link से करें अप्लाई

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 11वीं (इंटरमीडिएट) एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. छात्र इसके लिए जो आवेदन करना चाहते हैं, वे सीधे इस लिंक ofssbihar.net के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं.

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार के लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 11वीं (इंटरमीडिएट) एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार भी एडमिशन ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के जरिए ही किया जाएगा, जिससे छात्रों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिलेगी. छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

इस प्रक्रिया के तहत छात्र 08 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2026 तय की गई है. साथ ही फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 18 अप्रैल 2026 ही है. मेरिट लिस्ट कब जारी होगी, इसकी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी.

आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

OFSS बिहार 11वीं एडमिशन के लिए सभी कैटेगरी के छात्रों General, OBC, EWS, SC और ST के लिए आवेदन शुल्क 350 रखा गया है. छात्र फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट शामिल हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस एडमिशन प्रक्रिया में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कक्षा 10 (मैट्रिक) की परीक्षा पास की हो. यह परीक्षा BSEB, CBSE, ICSE या किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड से होनी चाहिए. इससे यह सुनिश्चित होता है कि देशभर के अलग-अलग बोर्ड के छात्र भी बिहार के स्कूलों और कॉलेजों में इंटर में दाखिला ले सकें.

एडमिशन प्रक्रिया और कोर्स डिटेल

यह एडमिशन कक्षा 11 (इंटरमीडिएट) सत्र 2026-28 के लिए होगा. छात्र अपने पसंदीदा स्कूल या कॉलेज का चयन करते हुए OFSS पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी, जिसमें उनके 10वीं के अंकों को प्रमुख आधार माना जाएगा.

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक छात्र OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करते समय छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और पसंदीदा संस्थानों का चयन सावधानीपूर्वक करना होगा. फॉर्म भरने के बाद फीस का भुगतान करना अनिवार्य है, तभी आवेदन पूरा माना जाएगा.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. साथ ही सभी जानकारी सही-सही भरें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो. 

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

ब्रेकअप के बाद फिर जुड़ी डोर! साथ आए स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल? फैमिली मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

Palash-Smriti: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने सबको चौंका दिया…

Last Updated: April 8, 2026 13:03:44 IST

साउथ कोरिया में कचरे की थैलियां क्यों इकट्ठी कर रहे लोग? मिडिल-ईस्ट संघर्ष या कोई और वजह है कारण, जानें पूरा मामला

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…

Last Updated: April 8, 2026 12:53:02 IST

‘गेट लॉस्ट’ EC ने उड़ाईं TMC की धज्जियां; चुनाव से पहले ममता की बड़ी बेइज्जती

Election Commission : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि…

Last Updated: April 8, 2026 12:55:09 IST

Optical Illusion Test: इस तस्वीर में पहले क्या दिखा-टोपी पहने लड़की या खोपड़ी? आपका जवाब बताएगा आपका सबसे बड़ा डर

Optical Illusion: आज हम आपके एक ऐसा चैलेंज लेकर आए है, जिसमें आपको इस तस्वीर…

Last Updated: April 8, 2026 12:42:31 IST