RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह बढ़ गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं.
इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. इसके अलावा, छात्र सीधे इस लिंक https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं.
तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ
इस बार भी RBSE कक्षा 12 का रिजल्ट तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के लिए एक साथ जारी किया जाएगा. बोर्ड न सिर्फ रिजल्ट घोषित करेगा, बल्कि स्ट्रीम-वार प्रदर्शन, टॉपर्स की सूची और कुल पास प्रतिशत भी साझा करेगा, जिससे छात्रों को अपनी स्थिति समझने में आसानी होगी.
उदयपुर से होगा रिजल्ट का ऐलान
इस साल रिजल्ट की घोषणा खास तरीके से की जाएगी. नतीजे उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट से ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड कार्यालय अजमेर से जुड़कर जारी किए जाएंगे. यह प्रक्रिया पारदर्शिता और तकनीकी समन्वय का एक बेहतर उदाहरण मानी जा रही है.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा-12 का परीक्षा परिणाम दिनांक 31 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम द्वारा जारी किया जाएगा।
सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल परिणाम तथा सफल-मंगलमय भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष।— Madan Dilawar (@madandilawar) March 30, 2026
प्रोविजनल मार्कशीट को लेकर जरूरी जानकारी
छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट केवल अस्थायी (प्रोविजनल) होगी. असली मार्कशीट और प्रमाण पत्र बाद में उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे. इसलिए ऑनलाइन रिजल्ट को केवल संदर्भ के रूप में ही इस्तेमाल करें.
पिछले साल का प्रदर्शन और इस बार की उम्मीदें
पिछले साल RBSE ने शानदार परिणाम दर्ज किए थे। कॉमर्स स्ट्रीम ने लगभग 99.07% पास प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था, जबकि साइंस करीब 98.4% और आर्ट्स लगभग 97.7% पर रहा. यह लगातार अच्छे प्रदर्शन का संकेत है, जिससे इस साल भी बेहतर रिजल्ट की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
RBSE 12th Result 2026 ऐसे करें चेक
RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां RBSE 12th Result 2026 लिखा हो.
एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी.
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड कर लें.
भविष्य की ज़रूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.