<
Categories: Education

RBSE 10वीं रीचेकिंग फॉर्म 2026: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? क्या है फीस, अंतिम तिथि और स्क्रूटनी प्रक्रिया

RBSE 10th Copy Recheck Process: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. हालांकि अगर आप इस रिजल्ट से खुश नहीं हैं, तो कॉपी रीचेक करा सकते हैं. आइए जानते हैं प्रक्रिया...

RBSE 10th Copy Recheck Process: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. रिजल्ट आने के बाद बहुत से छात्र तो खुशी मना रहे होते हैं, तो  कुछ छात्र रिजल्ट से खुश नहीं होते और कॉपी रीचेक कराना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी कॉपी रीचेक कराना चाहते हैं, तो री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड की रीचेकिंग या स्क्रूटनी प्रक्रिया के तहत आप अपनी कॉपी रीचेक करा सकते हैं. 

10 दिनों के अंदर करें आवेदन

बता दें कि कॉपी रीचेक या स्क्रूटनी का अर्थ ये नहीं होता कि आपकी लिखी गई पूरी कॉपी दोबारा की जाएगी बल्कि इसके तहत कुल अंकों की दोबारा चेकिंग की जाती है. साथ ही इस बात को चेक किया जाता है कि कोई उत्तर बिना चेक किए छूट तो नहीं गया. हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि रिजल्ट घोषित होने के 10 से 15 दिनों के अंदर रीचेकिंग के लिए आवेदन करना होगा. आप केवल ऑनलाइन मोड से ही आवेदन कर सकते हैं. सामान्य रूप से रीचेकिंग करने के लिए फीस 300 रुपये प्रति विषय है लेकिन विलंब शुल्क के साथ ये फीस बढ़कर 700 रुपये तक हो सकता है.

री-चेकिंग के लिए कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर Scrutiny 2026 पर क्लिक करें.
  • यहां आपको अपना रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर साइट पर रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद आप जिन विषयों की कॉपी रीचेक कराना चाहते हैं, उन्हें चुनें.
  • अब उन विषयों के लिए निर्धारित पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट लें.

कब आएगा रिजल्ट?

जानकारी के लिए बता दें कि RBSE 10वीं की रीचेकिंग कॉपी के रिजल्ट के लिए आपको इंतजार करना होगा. इसका रिजल्ट जून 2026 में जारी होने की उम्मीद है. इस रिजल्ट को rajresults.nic.in पर देख सकेंगे. अगर नंबर बढ़ते हैं तो नई मार्कशीट स्कूल भेज दी जाएगी, जहां से आप ले सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST