<
Categories: Education

सावधान! आप भी गणतंत्र दिवस पर नहीं जाते स्कूल-कॉलेज? बढ़ सकती है मुसीबत, जानिए किस मामले ने छात्रों की बढ़ाई टेंशन

College Notice: क्या आप भी गणतंत्र दिवस पर नहीं जाते स्कूल-कॉलेज? तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों को राष्ट्रीय अवकाश के दिन अनुपस्थित रहने के कारण जुर्माना देना पड़ सकता है. जानिए आखिर क्या है ये मामला.

सोशल मीडिया पर एक कॉलेज की नोटिस को लेकर बहस छिड़ी हुई है. इस पोस्ट में सवाल उठाया गया है कि क्या कॉलेजों को राष्ट्रीय छुट्टियों पर उपस्थिति अनिवार्य करनी चाहिए और अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को दंडित करना चाहिए? इसे लेकर छात्र तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक छात्र ने पोस्ट शेयर कि या है. इसमें लिखा है, ‘क्या हम अभी भी स्कूल में हैं??’. इसके साथ ही उसने कॉलेज द्वारा साझा की गई नोटिस को भी लगाया गया है. हालांकि, अब इसे डिलीट कर दिया गया है.  इस नोटिस में सभी छात्रों को गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी को कॉलेज आने का निर्देश दिया गया है. इसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि उपस्थिति अनिवार्य है और अनुपस्थित रहने वाले छात्रों पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही यह भी कहा गया है कि कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसे लेकर कॉलेज के छात्रों में आक्रोश है. आपको बताते चलें कि ये पोस्ट रेडिट पर साझा किया गया है. 

लोगों ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रिया

इस पोस्ट  के सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘मुझे कॉलेज में छात्रों के साथ स्कूली छात्रों जैसा बर्ताव करना बिल्कुल पसंद नहीं है. इसे बंद करो, मैं इस दौर से बाहर आ चुका हूं. हम सब यहां वयस्क हैं.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘अब मुझे पता चल गया है कि सिर्फ एकेडमिक और प्लेसमेंट ही कॉलेज की गुणवत्ता तय नहीं करते, बल्कि घटिया प्रबंधन और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार भी एक बड़ा कारक है.’ एक और यूजर ने कहा, 
‘फिर भी, उपस्थिति 2% से भी कम है. वे देशभक्ति दिखाने के लिए बेताब हैं और आयोजन की तस्वीरों और मीडिया का इस्तेमाल मार्केटिंग के लिए करते हैं, लेकिन वास्तव में आयोजन को सार्थक बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं करना चाहते. यह कहानी सभी कॉलेजों की है, चाहे वे किसी भी स्तर के हों.’

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर के दामों में नया खेल! मिडिल ईस्ट की हलचल से झटका या राहत?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 31, 2026 08:31:39 IST

Dandvat Yatra After Divorce: तलाक होने के बाद पति ने की 9 किमी की दंडवत यात्रा, पत्नी की किचकिच से था परेशान?

Dandvat Yatra After Divorce: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वैवाहिक कलह से तंग आकर…

Last Updated: March 31, 2026 08:24:09 IST

RBSE Class 12th Result 2026: बिना रोल नंबर कैसे चेक करें रिजल्ट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 स्ट्रीम के हिसाब से…

Last Updated: March 31, 2026 08:11:16 IST

Shahrukh Khan: दुनिया में चल रही जंग बनी शाहरुख के लिए मुसीबत! शूटिंग छोड़ दुबई से वापस लौटे किंग खान

Shahrukh Khan King Film: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की  फैंस में काफी चर्चा है,…

Last Updated: March 31, 2026 08:10:46 IST

Jaish-e-Mohammed: मारा गया भारत का सबसे बड़ा दुश्मन! जैश-ए-मोहम्मद की संभाल रखी थी कमान, जानें कौन है वो?

Masood Azhar Death: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई जिसे जानने के बाद हर कोई…

Last Updated: March 31, 2026 07:30:27 IST

UP Petrol Diesel Price: यू-टर्न ले गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यूपी में राहत या फिर खर्चा बढ़ने का अलर्ट?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:35 IST