<
Categories: मनोरंजन

कभी बछड़े को दूध पिलाते हैं तो कभी चूल्हे पर रोटी बनाते हैं, लोगों का दिल जीत लेता है सुनील ग्रोवर का सादगी भरा अंदाज, वीडियो वायरल

'कॉमेडी किंग' के नाम से मशहूर सुनील ग्रोवर ने हाईवे पर एक छोटे बछड़े को दूध पिलाते हुए दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सुनील ग्रोवर, जो कॉमेडी की दुनिया के ‘कॉमेडी किंग’ के नाम से मशहूर हैं, ने एक बार फिर अपनी सादगी से फैंस को प्रभावित किया है. बीच-बीच में वो इंस्टाग्राम पर कोई न कोई वीडियो भी अपलोड करते रहते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं.

हाल ही में उन्होंने हाईवे पर एक छोटे बछड़े को दूध पिलाते हुए एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोगों को सुनील का ये ‘डाउन टू अर्थ’ बिहेवियर बेहद पसंद आया. 

हाईवे पर मिला नया दोस्त

वीडियो में सुनील ग्रोवर हाईवे पर रुके हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां वे एक छोटे से बछड़े को दूध पिला रहे हैं. उनका सहज अंदाज और बछड़े के प्रति स्नेह देखकर फैंस मुस्कुरा उठे. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हाईवे पर कुछ नए दोस्त बनाए.” पृष्ठभूमि में मोहित चौहान का गीत ‘मैं नी मेरीये’ बज रहा है, जो इस पल को और भावुक बना देता है. फैंस ने कमेंट्स में उनकी तारीफों के पुल बांध दिए, जैसे एक यूजर ने लिखा, “सर आपकी सादगी गजब है”, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ट्रू रॉयल्टी लुक करते हैं.” 

हैंड पंप पर धोये कपड़े

यह कोई पहली घटना नहीं है जब सुनील ने अपनी ग्राउंडेड पर्सनालिटी दिखाई. कुछ दिन पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे रोडसाइड हैंडपंप पर कपड़े धोते नजर आ रहे थे. लाइट पिंक टी-शर्ट और ब्लैक स्वेटपैंट्स में वे बाल्टी में कपड़े साफ कर रहे हैं और फिर चेहरे पर पानी मारकर तरोताजा हो रहे हैं. पृष्ठभूमि में हेमंत कुमार का क्लासिक गाना ‘ना तुम हमें जानो’ बज रहा था.

चूल्हे पर रोटियां बनाने का वीडियो भी हुआ था वायरल 

इससे पहले जनवरी में सुनील ने एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे पारंपरिक चूल्हे पर रोटियां बनाते दिख रहे थे. जमीन पर बैठे आटा गूंथते, गोल रोटियां बेलते और आग पर रोटी सेंकते हुए उनका मजेदार कैप्शन था, “फ्रेंड्स रोटी खा लो…”. यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ और फैंस ने उनकी देसी स्टाइल की खूब सराहना की. ये पल दिखाते हैं कि सुनील सितारे होने के बावजूद जिंदगी के साधारण जीवन के अनुभव को इंजॉय करते हैं.

फैंस की प्रतिक्रिया और प्रोफेशनल लाइफ

सुनील की इन वीडियोज को फैंस खूब पसंद करते हैं. लोग उनके इन वीडियोज पर कमेंट भी करते हैं. सुनील ग्रोवर एक पेशेवर कॉमेडियन हैं. अर्चना पूरन सिंह और रणबीर बरार जैसी बड़ी हस्तियों ने भी उनकी तारीफ की है. प्रोफेशनली, वे नेक्स्टफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी कॉमेडी की धूम मच रही है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST