<

IDFC First Bank में करोड़ों का घोटाला, बैंक मैनेजर ने ही बनाई फर्जी FD रसीदें, दो लोग गिरफ्तार

मामला तब उजागर हुआ जब नगर निगम द्वारा फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान बैंक रसीदों की जांच की जा रही थी. इसके बाद फर्जीवाड़े का पूरा मामला खुलकर सामने आया. चलिए जानते हैं पूरा मामला.

Bank Fraud News: इन दिनों IDFC First Bank की चर्चा काफी तेज है. मंगलवार को बैंक ने बताया कि IDFC First Bank द्वारा उन ग्राहकों को 590 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिनके साथ चंदीगढ़ की ब्रांच में फ्रॉड हुआ था. दरअसल, शहर के विकास के लिए रखे गए चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) पर घोटाले की बात सामने आ रही है. हालांकि, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार देर शाम सेक्टर 32 ब्रांच से दो लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी मिली है.

मामला तब उजागर हुआ जब नगर निगम द्वारा फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान बैंक रसीदों की जांच की जा रही थी. इसके बाद फर्जीवाड़े का पूरा मामला खुलकर सामने आया. चलिए जानते हैं पूरा मामला. 

बैंक मैनेजर ने बनाई फर्जी रसीदें

IDFC First Bank के फ्रॉड मामले में बैंक मैनेजर ने फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीदें (FDRs) जारी कर दीं. दरअसल, यह फंड चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड से नगर निगम को ट्रांसफर किया जाना था. इसी सिलसिले में IDFC First Bank में एक खास खाता खोला गया था. लेकिन, बैंक मैनेजर ने फंड जमा करने के बदले में नगर निगम को फिक्स्ड डिपॉजिट रसीदें जारी कर दीं. जिसके बाद निगम द्वारा रसीदों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया कराई गई. मामला खुलकर सामने आने लगा और पता चला कि 116.84 करोड़ की ये सभी FD पूरी तरह से फर्जी थीं. बैंक के खाते या रिकॉर्ड में इस तरह की कोई ट्रांजेक्शन या अमाउंट दर्ज नहीं था. 

पुलिस ने आरोपियों पर कसा शिकंजा

मामला सामने आने के बाद नगर निगम चंडीगढ़ की शिकायत पर पुलिस ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए FIR दर्ज कर ली है. पुलिस द्वारा धोखाधड़ी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बैंक मैनेजर पर कार्रवाई होने के साथ ही साथ अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है. बैंक के मुताबिक उन्होंने हरियाणा सरकार के साथ कुल 645 करोड़ रुपये का सेटलमेंट कर लिया है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST