<

अभिषेक शर्मा की फिफ्टी का छिपा राज, अपने बल्ले से नहीं, स्टार ऑलराउंडर के बैट से फाइनल में मचाया था कोहराम

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. इस मैच से पहले अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन नहीं आ रहे थे. ऐसे में फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शिवम दुबे का बल्ला इस्तेमाल किया था.

Abhishek Sharma Fifty In Final: भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के फाइनल में तूफानी अर्धशतक लगाया. अभिषेक शर्मा ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की, जो टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट का सबसे तेज अर्धशतक है. फाइनल मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला खामोश रहा था. अभिषेक शर्मा ने इस टी20 विश्व कप में शुरुआती 7 मैचों में सिर्फ 89 रन बनाए थे, जिसमें 3 लगातार डक शामिल हैं. उनकी खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया में उनकी प्लेइंग-11 पर भी सवाल खड़े होने लगे थे.

इसके बावजूद कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पर भरोसा जताया और फाइनल में भी मौका दिया. अभिषेक शर्मा टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरा उतरे और फाइनल में तूफानी फिफ्टी लगा दी. हालांकि यह पारी अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से नहीं लगाई थी. अभिषेक शर्मा ने यह शानदार पारी अपने साथी खिलाड़ी शिवम दुबे के बल्ले से खेली थी. शिवम दुबे का बल्ला अभिषेक शर्मा के लिए लकी चार्म साबित हुआ.

निराशाजनक रही थी टूर्नामेंट की शुरुआत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन उनके लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा अपने पहले ही मैच में गोल्डन डक पर आउट हो गए. इसके बाद उन्होंने अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेला, जिसमें बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. फिर नीदरलैंड के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा. अभिषेक शर्मा लगातार 3 पारियों में बिना खाता खोले आउट हो चुके थे. ऐसे में उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े होने लगे. इतनी खराब फॉर्म के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलकर अभिषेक शर्मा का समर्थन किया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा पिछले डेढ़-दो सालों से टीम का बोझ अपने कंधों पर उठाया है. अब अभिषेक शर्मा के मुश्किल दौर में टीम की जिम्मेदारी है कि हम उसका साथ दें. कप्तान के अलावा टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी अभिषेक शर्मा का समर्थन किया.

क्यों लिया शिवम दुबे का बैट?

पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप साबित होने के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा को फाइनल में मौका देने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा जमकर इस बड़े मैच के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद कहा, ‘आज मैंने शिवम दुबे (Shivam Dube) का बैट इस्तेमाल किया, तो धन्यवाद दुबे. सुबह मुझे कुछ अलग ट्राई करने का मन हुआ. शुभमन गिल आसपास नहीं थे, तो मैं दुबे के पास गया और उनका बैट ले लिया.’ बता दें कि अभिषेक शर्मा ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया. अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 250 का स्कोर खड़ा कर दिया, जिससे टीम इंडिया आसानी से मैच जीत गई.

अभिषेक शर्मा ने बताया टीम का माहौल

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, ‘पिछले एक महीने से मैं इस फेज से गुजर रहा हूं, जबकि डेढ़ साल तक सब कुछ सपनों जैसा चल रहा था.’ अभिषेक ने आगे कहा कि ऐसे समय में यह काफी ज्यादा मायने रखता है कि आपके आसपास कौन हैं. उन्होंने कहा कि अगर आपके आसपास के लोग आपको बेहतर बनाना चाहते हैं, तो बहुत फर्क पड़ता है. अभिषेक शर्मा ने कहा कि जब उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे, तो टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को उन पर भरोसा था. हर कोई उनसे यही कह रहा था कि ये करेगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST