Republic Day 2026: राजस्थान की शाही चमक से हिमाचल की वीरगाथा तक, अद्भुत झांकियों का मेला जहां कर्तव्य पथ पर निकलीं राज्यों की रंगीन झांकियां.
Republic Day 2026 Celebration
Republic Day 2026: हर साल की भांती इस बार भी कर्तव्य पथ पर निकलीं विभिन्न राज्यों की झांकियां मानो पूरे भारत को एक ही मंच पर समेट लाई हों. इतना भव्य नजारा था कि लोग देखते ही रह गए. कहीं राजस्थान की झांकी में 24 कैरेट सोने जैसी शाही चमक झलक रही थी, तो कहीं हिमाचल की झांकी में बर्फ से ढके पहाड़ों. जानें और क्या-क्या था.
छत्तीसगढ़ की झांकी में आदिवासी नायकों के संघर्ष को याद किया गया. जिसकी खास बात यह रही कि झांकी में नवा रायपुर के उस ‘डिजिटल म्यूजियम’ को भी प्रदर्शित किया गया, जो आधुनिक तकनीक के जरिए आदिवासी विद्रोहों की गाथाओं को संरक्षित कर रहा है.
हिमाचल प्रदेश की झांकी में काठकुणी वास्तुकला के साथ-साथ राज्य के चार परमवीर चक्र विजेताओं की प्रतिमाएं शिखर पर नजर आईं. बर्फ की पहाड़ियों के बीच तिरंगा लहराता सैनिकों के दृश्य ने सबका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया.
असम की झांकी एक विशाल और सुंदर मयूरपंखी नाव का आकार था. इसमें ‘हीरामति’ मिट्टी से मूर्तियां बनाते कलाकार और मेखला चादर पहने लोक गीतों पर थिरकती महिलाएं असम की आत्मनिर्भरता और कलात्मक पहचान का जश्न मना रही थीं.
राजस्थान की झांकी ने ‘शाही’ माहौल बना दिया. इस बार ‘मरुधरा’ ने बीकानेर की मशहूर ‘उस्ता कला’ को दुनिया के सामने रखी गई. झांकी की मेहराबों और कुप्पियों को 24 कैरेट सोने के वर्क और प्राकृतिक रंगों से खूबसूरती से सजाया गया था.
पंजाब की झांकी भी जबरदस्त रही. पंजाब की झांकी ‘हिंद दी चादर’ कहे जाने वाले गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित रही. गुरु साहिब के साथियों के बलिदान को भी दर्शाया गया, जो धर्म और मानवीय गरिमा की रक्षा का संदेश दे रहे थे.
उत्तर प्रदेश की झांकी में बुंदेलखंड की विरासत और राज्य की आधुनिक रफ्तार दोनों एक साथ दिखीं. इसके अगले हिस्से में कालिंजर किले का ‘एकमुख शिवलिंग’ आकर्षण का केंद्र रहा.
गुजरात की झांकी ने ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने और मैडम भीखाजी कामा के योगदान को सलाम किया.
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…