Live TV
Search
Home > Education > UK Board Result 2026 Date: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट ubse.uk.gov.in पर किसी भी समय, ऐसे करें चेक

UK Board Result 2026 Date: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट ubse.uk.gov.in पर किसी भी समय, ऐसे करें चेक

UK Board Result 2026 Date: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 का इंतजार जारी है. परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं और पिछले ट्रेंड के अनुसार नतीजे अप्रैल अंत तक आ सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 20, 2026 11:45:50 IST

Mobile Ads 1x1

UK Board Result 2026 Date: उत्तरखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2026 का इंतजार लाखों छात्र बेसब्री से कर रहे हैं. अभी तक बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल के अंत तक जारी किए जा सकते हैं. इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक चलीं.

परीक्षाओं के सफल समापन के बाद अब छात्रों की नजरें रिजल्ट डेट पर टिकी हुई हैं. अगर पिछले पांच वर्षों के परिणामों की तारीखों पर नजर डालें, तो साफ संकेत मिलता है कि बोर्ड धीरे-धीरे रिजल्ट जल्दी जारी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इससे साफ लग रहा है कि रिजल्ट आज या कल जारी होने की संभावना है.

वर्ष 2025: 19 अप्रैल
वर्ष 2024: 30 अप्रैल
वर्ष 2023: 25 मई
वर्ष 2022: 6 जून
वर्ष 2021: 31 जुलाई

इस ट्रेंड से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2026 में भी रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी हो सकता है.

पिछले साल का प्रदर्शन

वर्ष 2025 में UBSE कक्षा 10 का पास प्रतिशत 90.77% रहा था, जो काफी प्रभावशाली था. वहीं कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 83.23% दर्ज किया गया. दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जो एक सकारात्मक संकेत है. टॉपर्स की बात करें तो कक्षा 10 में जतिन जोशी और कमल चौहान ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया था. वहीं कक्षा 12वीं में अनुष्का राणा ने टॉप किया था.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी:
रोल नंबर
जन्म तिथि
आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या
ऑनलाइन मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल अंक और अन्य जरूरी विवरण दिए जाएंगे.

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

ऑनलाइन जारी किया गया रिजल्ट केवल अस्थाई (provisional) होगा. छात्रों को कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूल से मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी. इसलिए रिजल्ट देखने के बाद भी छात्रों को अपने स्कूल जाकर आधिकारिक हार्ड कॉपी जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि आगे की पढ़ाई या प्रवेश प्रक्रिया में उसी की जरूरत पड़ेगी.

MORE NEWS