Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Mamta Kulkarni Viral Video: मुझे आपके नबी बहुत प्यारे…साध्वी ममता कुलकर्णी ने मुस्लिमों को ये क्या कह डाला? चौंक रह गए सनातनी

Mamta Kulkarni Viral Video: मुझे आपके नबी बहुत प्यारे…साध्वी ममता कुलकर्णी ने मुस्लिमों को ये क्या कह डाला? चौंक रह गए सनातनी

Mamta Kulkarni Viral Video: ममता कुलकर्णी का कोलकाता के एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने मुस्लिमों को सलाम करते हुए कहा कि उन्हें उनके नबी बहुत प्यारे हैं.

Written By:
Published: November 10, 2026 08:46:40 IST
Last Updated: November 10, 2026 08:46:40 IST

Mobile Ads 1x1

Mamta Kulkarni Viral Video: 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ममता एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों को ‘अस्सलामु अलैकुम’ कहती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मुस्लिमों के नबी बहुत प्यारे हैं. ममता कुलकर्णी का यह वीडियो कोलकाता का बताया जा रहा है, जहां वह एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं. उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

कोलकाता में ममता कुलकर्णी ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ममता कुलकर्णी कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें कोलकाता बहुत पसंद है. इसके बाद वह वहां मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों को सलाम करती हैं और कहती हैं, ‘अस्सलामु अलैकुम और बिस्मिल्लाह हिर रहमानिर रहीम.’ इसके बाद ममता कहती हैं कि उनके लिए सभी लोग और सभी धर्म प्यारे हैं. उनका कहना है कि ईश्वर एक ही है और कोई दूसरा नहीं है. इसी दौरान वह कहती हैं कि उन्हें मुस्लिम समुदाय के नबी भी बहुत प्यारे हैं. ममता के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

कोलकाता में पांच पंडालों के दर्शन करेंगी ममता

ममता कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कोलकाता दौरे से जुड़े कुछ वीडियो शेयर किए हैं. इनमें उन्होंने बताया कि वह कोलकाता में महाकाली के पंडाल में भी जाएंगी और कुल पांच पंडालों के दर्शन करेंगी. उन्होंने बताया कि वह 8 और 9 नवंबर को कोलकाता में रहेंगी. इससे पहले भी ममता राजस्थान में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. वहां वह वेस्टर्न कपड़ों में नजर आई थीं. उस कार्यक्रम में अपने पहनावे को लेकर उन्होंने कहा था कि वह कपड़ों से क्यों बंधी रहें, जब भगवान श्रीकृष्ण भी कपड़ों से बंधे नहीं थे.

90 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस थीं ममता

ममता कुलकर्णी 90 के दशक में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में शामिल थीं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और फिल्म ‘तिरंगा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद ममता ने कई हिट फिल्मों में काम किया. इनमें ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘बाजी’, ‘अहंकार’, ‘घातक’ और ‘जाने जिगर’ जैसी फिल्में शामिल हैं. एक समय पर ममता बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अचानक फिल्मों से दूरी बना ली.

ये भी पढ़ें: सलमान खान की बायोपिक बनी तो कई लोग डूब जाएंगे! ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर का चौंकाने वाला जवाब

महाकुंभ में बनी थीं महामंडलेश्वर

ममता कुलकर्णी जनवरी 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान भी काफी चर्चा में आई थीं. उस समय किन्नर अखाड़े ने उन्हें संन्यास की दीक्षा दी थी और महामंडलेश्वर घोषित किया था. हालांकि, उनके महामंडलेश्वर बनने के बाद काफी विवाद हुआ. इस विवाद के बीच ममता ने बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. ममता ने उस समय कहा था कि वह बचपन से ही साध्वी रही हैं और आगे भी बिना किसी पद के साध्वी के रूप में अपना आध्यात्मिक जीवन जारी रखेंगी. अब कोलकाता में दिए गए उनके बयान के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

ये भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का तूफान! 4 दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची, रणबीर कपूर की फिल्म ने रचा इतिहास

MORE NEWS