<
Categories: Education

Uttarakhand Board 10th Topper List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में किसने किया टॉप, नंबर देख पीट लेंगे माथा

Uttarakhand Board 10th Topper List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 आज, 25 अप्रैल को जारी कर दिया गया है. 10वीं की टॉपर अक्षिता गोयल ने 500 में से 491 नंबर हासिल किए हैं. वो M P हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर नैनीताल की स्टूडेंट हैं.

Uttarakhand Board 10th Topper List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 आज, 25 अप्रैल को जारी कर दिया गया है. जो स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे और अपने रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, वे उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस साल अक्षिता गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और टॉपर बनीं हैं.

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट

पोजिशन नाम प्रतिशत (%)
1st अक्षिता गोयल 98.20%
2nd इशांत कोठारी 98%
2nd भूमिका 98%
3rd योगेश जोशी 97.80%

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले, उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
  • फिर, होमपेज पर क्लास 10वीं या क्लास 12वीं के लिए UK Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना सही रोल नंबर डालें और ‘Get Result’ बटन पर क्लिक करें.
  • अब आपका UK Board Class 12th Result 2026 या UK Board Class 10th Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • आगे के लिए अपने रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें.

मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

आज उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (UK बोर्ड) 10वीं और 12वीं के रिज़ल्ट के साथ डिजिटल मार्कशीट भी जारी करेगा. स्टूडेंट्स DigiLocker पोर्टल (results.digilocker.gov.in) पर जाकर Access DigiLocker Now पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. ये मार्कशीट पूरी तरह से वेरिफाइड होंगी और इन पर QR कोड के साथ डिजिटल साइन होंगे. स्टूडेंट्स को बाद में उनके स्कूल से ओरिजिनल हार्ड कॉपी मिलेगी.

डिजिलॉकर पर कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

  • सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.
  • फिर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • उसके बाद एजुकेशन सेक्शन में जाएं.
  • अब UBSE 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल्स भरें.
  • उसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • आप मार्कशीट को डाउनलोड करके सेव करके रख सकते हैं.

पासिंग मार्क्स क्या हैं?

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का एग्जाम पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 परसेंट नंबर लाने होंगे. अगर किसी स्टूडेंट के एक या दो सब्जेक्ट में 33 परसेंट से कम नंबर आते हैं, तो वे कंपार्टमेंट एग्जाम देने के लिए एलिजिबल हैं. लेकिन, अगर उनके दो से ज़्यादा सब्जेक्ट में 33 परसेंट से कम नंबर आते हैं, तो उन्हें फेल माना जाएगा और उन्हें अगले साल दोबारा एग्जाम देना होगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST