<

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पक्षपात के आरोप में 5 अफसरों को किया सस्पेंड

West Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, चुनाव आयोग ने पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.

West Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ. इस मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहले चरण के विधानसभा चुनाव (west bengal assembly elections) के दौरान पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि इन अफसरों में आईपीएस समेत एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं.

चुनाव आयोग ने इस अधिकारियों के सस्पेंशन के आदेश दिए थे. जिसके बाद इन अफसरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.

पक्षपात करने का लगा था आरोप

जानकारी सामने आ रही है कि इन अधिकारियों पर गंभीर दुर्व्यवहार और पक्षपात करने के आरोप लगे हैं. इन पर चुनाव आयोग का चाबुक चल गया है. चुनाव आयोग ने वोटिंग वाले दिन निष्पक्षता न बरतने और दुर्व्यवहार को लेकर कई अधिकारियों के निलंबन समेत अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का आदेश जारी किया था.

किन अफसरों को किया गया सस्पेंड?

  1. संदीप गरई, आईपीएस, अतिरिक्त एसपी, डायमंड हार्बर
  2. सजल मंडल, एसडीपीओ, डायमंड हार्बर
  3. मौसम चक्रवर्ती, प्रभारी निरीक्षक, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन
  4. अजय बाग, प्रभारी निरीक्षक, फाल्टा पुलिस स्टेशन
  5. सुभेच्छा बाग, प्रभारी अधिकारी, उस्ती पुलिस स्टेशन

इन पांच अफसरों को सस्पेंड किया गया है. वहीं डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशानी पाल को  चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में अपने अधीनस्थ अधिकारियों की ओर से अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल की वो 5 हाई प्रोफाइल सीट, जहां टीएमसी-बीजेपी की हो रही सीधी टक्कर; एक पर कांग्रेस भी दिखा रही दम

किस क्षेत्र के हैं सभी अधिकारी?

निलंबित किए गए सभी पुलिस अधिकारी डायमंड हार्बर क्षेत्र के हैं. इन अधिकारियों के खिलाफ मौजूद सबूतों के आधार पर चुनाव आयोग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए थे. इन सभी पर कदाचार और पक्षपात का आरोप है. सस्पेंड किए गए अधिकारियों की लिस्ट में पहला नाम डायमंड हार्बर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संदीप गराई का है. उनके खिलाफ सबूतों के साथ एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जा सकती है.

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग के दौरान कई जगहों पर छिटपुट झड़प की घटनाएं सामने आई थीं. जिसमें बीजेपी उम्मीदवारों पर हमला हुआ. एक को तो दौड़ाकर पीटा गया था.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

BCCI अंडर-19 टीम की संभावित खिलाड़ी नंदिनी की मौत से मचा हड़कंप, दो युवकों पर परेशान करने का आरोप; पुलिस हिरासत में आरोपी

BCCI U19 Cricketer Nandini Death: तेलंगाना के विकाराबाद में BCCI अंडर-19 टीम के लिए संभावित…

Last Updated: November 14, 2026 13:42:18 IST

IND vs NZ 5th ODI: बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरे 50 ओवर का होगा मुकाबला? जानें पिच और मौसम का हाल

IND vs NZ 5th ODI Weather Report: माउंट माउनगानुई के Bay Oval में भारत-न्यूजीलैंड के…

Last Updated: November 14, 2026 12:50:49 IST

UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…

Last Updated: November 14, 2026 12:40:45 IST

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST