<
Categories: क्रिकेट

हरभजन सिंह की घटिया हरकत, श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक, 80 लाख रुपए का पूरा मामला

Harbhajan vs Sreesanth Slapgate controversy: हरभजन सिंह की एक बार फिर घटिया हरकत ने श्रीसंत की भावनाओं को चोट पहुंचाई है. श्रीसंत ने यह आरोप लगाया है कि एक एड में वह स्लैपगेट विवाद का जिक्र करके 80 लाख रुपए की कमाई की और उन्होंने श्रीसंत को अपनी स्टोरी पर भी लगाने के लिए कहा.

Harbhajan vs Sreesanth Slapgate controversy: लगभग 17 साल बाद स्लैपगेट विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत ने पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह पर हाल ही में आए एक एड को लेकर कड़ी आलोचना की है, जिसमें उनके पुराने विवाद का जिक्र किया गया था. श्रीसंत ने कहा कि समय के साथ उनके बीच तनाव जरूर कम हुआ था, लेकिन इस घटना को विज्ञापन में इस्तेमाल किए जाने से उनकी सोच पूरी तरह बदल गई. उन्होंने हरभजन सिंह को इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक कर दिया है.

यह विवाद 2008 में IPL के पहले सीजन के दौरान हुआ था, जब मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई और हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था. यह घटना जल्द ही क्रिकेट जगत में सुर्खियों में आ गई और IPL इतिहास के सबसे चर्चित विवादों में से एक बन गई. इसके बाद हरभजन सिंह पर कार्रवाई हुई और उन्हें पूरे टूर्नामेंट के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि श्रीसंत की भावुक तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं.

अपने हालिया बयान में श्रीसंत ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ उस घटना से नहीं, बल्कि उसके व्यावसायिक इस्तेमाल से हुई है. उनका आरोप है कि इस विवाद पर आधारित जो एड हरभजन ने किया है उनसे उसे भारी कमाई हुई और उन्होंने श्रीसंत को इसे इंस्टा स्टोरी पर लगाने के लिए भी कहा था.  जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया.

हरभजन ने एड से बनाया पैसा?

मलयालम न्यूज आउटलेट मथृभूमि से बातचीत में श्रीसंत ने कहा कि यह पहली बार है जब वह हरभजन सिंह पर सार्वजनिक रूप से बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई सालों तक उनके बीच कोई समस्या नहीं थी, लेकिन इस विज्ञापन ने पुरानी यादें फिर से ताजा कर दीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि इस विज्ञापन से लगभग 80 लाख से 1 करोड़ की कमाई हुई और उनसे इसे शेयर करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें:- हरभजन सिंह से लेकर रविंद्र जडेजा तक… IPL इतिहास के 8 ऐसे खिलाड़ी, जिन पर BCCI ने लगाया था बैन

सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक

श्रीसंत ने यह भी साफ किया कि अब उनके और हरभजन सिंह के बीच कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले वह उन्हें भाई मानते थे, लेकिन हाल के घटनाक्रम के बाद यह रिश्ता खत्म हो गया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने हरभजन को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है और अब कोई संपर्क नहीं रखते. उन्होंने आगे कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें सिखाया है कि माफ करना चाहिए, लेकिन भूलना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन अब उन्हें किसी तरह के रिश्ते की जरूरत भी नहीं है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST