<
Categories: मनोरंजन

12 साल बड़ी अमृता सिंह से टूट गई थी Saif Ali Khan की शादी, तलाक पर यूं छलका था दर्द

अमृता और सैफ की शादी केवल 13 साल टिकी और फिर इन्होंने आपसी सहमति से 2004 में तलाक ले लिया।

Saif Ali Khan Divorce: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में रहे हैं। सैफ ने अपनी पहली फिल्म पूरी भी नहीं की थी कि उनका नाम 80-90 के दशक की हिट एक्ट्रेस अमृता सिंह से जुड़ने लगा था।1991 में सैफ ने आख़िरकार 12 साल बड़ी अमृता सिंह (Amrita Singh) से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों दो बच्चों के माता पिता बने जिनमें नाम सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan)  हैं। 

images 1

13 साल में टूट गई शादी

अमृता और सैफ की शादी केवल 13 साल टिकी और फिर इन्होंने आपसी सहमति से 2004 में तलाक ले लिया। तलाक का फैसला किसी के लिए भी आसान नहीं होता, सैफ और अमृता के लिए भी ये दौर काफी मुश्किल था। एक इंटरव्यू में सैफ ने अमृता के साथ अपने टूटे रिश्ते के बारे में कई सारी बातें कही थीं। 

तलाक के बाद टूट गए थे सैफ 

सैफ ने कहा था,मैं कहूंगा कि यह दुनिया की सबसे खराब चीज थी, यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में सोचकर मैं आज भी बुरा महसूस करता हूं। मैं चाहता हूं कि जो भी हुआ काश वो उससे अलग होता।  मुझे नहीं लगता कि मैं इस चीज को कभी ठीक कर पाऊंगा, या इससे उबर पाऊंगा। मुझे इस चीज़ के बारे में सोचकर कभी भी शांति नहीं मिलेगी। मैं उस वक्त केवल 20 साल का था। आज चीजें काफी बदल गई हैं। आप चाहते हैं कि माता-पिता हमेशा साथ रहें, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता। अब पेरेंट्स दो अलग-अलग इकाई के रुप में भी अपनी जिंदगी काट सकते हैं लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था। 

amritasinghweddingpicsnew

सैफ ने करीना से की दूसरी शादी

बता दें कि तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी अमृता सिंह को मिली थी। सैफ को कभी-कभी ही उनसे मिलने की इजाजत होती थी। सैफ इस वजह से भी काफी दुखी रहते थे। तलाक के बाद सैफ एक विदेशी मॉडल रोजा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर इनका ब्रेक अप हो गया था। बता दें कि अमृता से तलाक के कई साल बाद सैफ ने 10 साल छोटी करीना कपूर (Kareena Kapoor) से 2012 में शादी की थी। इसके बाद उनके दो बेटे तैमूर और जहांगीर का जन्म हुआ।

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST