2025 Star Studded Rides: अक्सर आपने सेलेब्रिटियों को फ्लाइट और पर्सनल व्हीकल से चलते हुए ज्यादा देखा होगा. लेकिन, अपने कमिटमेंट और टाइमिंग के चलते यही सितारे जब आम लोगों की तरह ट्रेन से सफर करते हुए देखे जाते हैं तो उनकी फोटो-वीडियो काफी वायरल हो जाती हैं. देखिए ऐसी ही कुछ शानदार तस्वीरें.
2025 Star Studded Rides
2025 Star Studded Rides: भारतीय सेलेब्रिटी अपने काम के प्रति काफी जुझारू होते हैं. वे समय की कीमत को समझते हैं और इस दौरान उन्हें काफी सफर भी करना पड़ता है. अक्सर आपने सेलेब्रिटियों को फ्लाइट और पर्सनल व्हीकल से चलते हुए ज्यादा देखा होगा. लेकिन, बता दें कि कभी-कभी यही सितारे जब आम लोगों की तरह ट्रेन से सफर करते हुए देखे जाते हैं तो उनकी फोटो-वीडियो काफी वायरल हो जाती हैं. साल 2025 में कुछ इसी तरह की झलक लोगों को देखने को मिली जो एक बार फिर से चर्चा में हैं. कुछ स्टार्स ने वंदे भारत ट्रेन में सफर किया तो उनकी फोटो भी काफी वायरल हुई. तो चलिए जानते हैं कौन से वे स्टार्स हैं, जिन्होंने आम लोगों की तरह वंदे भारत में सफर किया और खूब सुर्खियां बटोरीं.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को हम कैसे भूल सकते हैं. उन्होंने सूरत से मुंबई तक का अपना सफर का अनुभव साझा करते हुए ट्रेन की टाइमिंग, आराम और स्पीड की काफी सराहना की. अनुपम सेलेब्रिटियों में काफी अलग अंदाज रखते हैं. साथ ही वे इस तरह की चीजों में खुलेपन से अपना अनुभव साझा करते हैं. अनुपम काफी सोशल और ओपन मांइडेड रहते हैं. वे लोगों के बीच जाकर उनसे बात करते हैं और काफी हंसी-मजाक भी होता है. लोगों ने उनके साथ जमकर सेल्फियां भी लीं.

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे हम सुरेश गोपी की जो साउथ फिल्म इंडिस्ट्री के काफी बड़े एक्टर माने जाते हैं. सुरेश गोपी ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है. वरिष्ठ अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी को की वीडियो और फोटो तब वायरल हुई जब एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस में उन्होंने सफर किया. वे बच्चों को चॉकलेट बांटते हुए नजर आए. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े हो गए. बता दें कि सुरेश राजनीति में सक्रिय हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एक्टर के तौर पर वे कई लोगों के दिलों पर राज करते हैं.

इस लिस्ट में ईशा देओल का नाम भी शामिल है. साल 2024 में ईशा देओल ने भारत की वंदे भारत ट्रेन में सफर करने का अपना अनुभव साझा किया था। इससे कई लोगों को मोटिवेशन भी मिलता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रेन यात्रा की कुछ झलकियां भी शेयर की थीं। वीडियो में वह कहती हैं, “काफी समय बाद ट्रेन में सफर कर रही हूं। हम वंदे भारत ट्रेन से जा रहे हैं।”
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जाने-माने फिल्म मेकर सुजीत सरकार पहले निर्देशक थे जिन्हें साल 2025 में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शूटिंग के लिए परमिशन मिली. हालांकि, सुजीत की शूटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी सामने नहीं आई. वंदे भारत को पहली बार कमर्शियल शूटिंग के तौर पर किसी फिल्म में दिखाया जाएगा. यह शूटिंग तब की गई जब वंदे भारत ट्रेन में कोई काम चल रहा था, इससे मुसाफिरों को भी बिना किसी परेशानी के यह शूटिंग हो पाई.

अभिनेत्री राधिका को सूरत से मुंबई तक वंदे भारत ट्रेन से सफर करते हुए स्पॉट किया गया. इस यात्रा के दौरान बोरीवली स्टेशन पर उनके पहुंचने का एक वीडियो वायरल हुआ. राधिका मदान की यह यात्रा लोगों को चौंका गई और उनके फैंस ने उनके वीडियो बना लिए जो काफी वायरल हुए.


अभिनेत्री नेहा धूपिया ने वंदे भारत ट्रेन से मुंबई से सूरत तक की यात्रा की और इसे ‘बेहद यादगार सफर’ बताया। उन्होंने इसे बचपन की यादें ताजा करने वाला सफर बताते हुए कहा कि वे बचपन में अपने माता-पिता के साथ ट्रेन से यात्रा करती थीं। उन्होंने अपने इस अनुभव को एक व्लॉग में साझा किया। उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसे काफी पसंद किया. सोशल मीडिया पर यह काफी छाया रहा.
क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया का सबसे 'कंजूस' खिलाड़ी कौन हैं? इसका जवाब…
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक खूबसूरत सा पोस्ट…
भारत जैन को दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कहा जाता है, जिसकी संपत्ति 7.5 करोड़…
Sarkari Naukri Oil india Recruitment 2026: ऑयल इंडिया में नौकरी (Govt Jobs) पाने का मन बना…
इसलिए आपको ऐसे में अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कार चाहिए होती है. आज हम आपको…
Sandeep Warrier and Aarathy Kasturi raj love story: संदीप वॉरियर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प…