Live TV
Search
Home > मनोरंजन > 25 मिनट और चार शब्द… किशोर कुमार ने शब्दों में पिरोया, आशा पारेख और राजेश खन्ना ने बनाया अमर

25 मिनट और चार शब्द… किशोर कुमार ने शब्दों में पिरोया, आशा पारेख और राजेश खन्ना ने बनाया अमर

किशोर कुमार का एक ऐसा गाना है, जिसे केवल चार शब्दों पर लिखा गया. इसे लिखने में केवल 25 मिनट का समय लगा. इसके बावजूद ये गाना सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल हो गया. इस गाने को आज के समय में भी काफी पसंद किया जाता है.

Written By:
Last Updated: August 5, 2026 18:23:47 IST

Mobile Ads 1x1

Songs Secret: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. पुराने समय से लेकर अब तक लोगों को उनके गाने काफी पसंद हैं. किशोर कुमार ने कई शानदार फिल्में और ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं. किशोर कुमार की आवाज जितनी चंचल और जादू भरी है. उनके कई गानों  के पीछे कुछ स्टोरीज जुड़ी हुई हैं. इसी तरह किशोर कुमार का एक सुपरहिट गाना है, जिसको लेकर कहा जाता है कि उसे केवल 25 मिनट में और 4 शब्दों की मदद से लिखा गया था. आइए जानते हैं उसके बारे में… 

हम बात कर रहे हैं किशोर कुमार के साल 1971 में आई फिल्म ‘आन मिलो सजना’ के सुपरहिट गाने ‘अच्छा तो हम चलते हैं’ की. इस गाने को राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया. ये गाना पुराने समय से अब तक लोगों की पसंदीदा गानों की लिस्ट में शामिल है.  

क्या है दिलचस्प किस्सा?

बता दें कि ‘अच्छा तो हम चलते हैं’ गाने को संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने बनाया था. इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज ने गाने को और भी ज्यादा यादगार बना दिया. इस गाने के बनने के पीछे एक बेहद दिलचस्प किस्सा है. कहा जाता है कि आनंद बक्शी और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ बैठे थे. काफी वक्त अपने दिमाग पर जोर डालने के बाद ‘आन मिलो सजना’ के गाने की धुन पर ये गाना लिखा गया. 

25 मिनट और चार शब्द

ऐसे ही सोचते-सोचते सुबह से शाम हो गई लेकिन शब्द दिमाग में नहीं आ रहे थे. इस पर लक्ष्मीकांत जी बोले कि भाई अब बहुत हो गया. अच्छा तो हम चलते हैं. इस पर आनंद साहब ने पूछा फिर कब मिलोगे, तो उन्होंने कहा जब तुम कहोगे. इसके बाद आनंद साहब के दामाग में घंटी बजी और उन्होंने लक्ष्मीकांत को रोकते हुए बैठने का इशारा किया, तो आनंद बख्शी ने इनकार कर दिया.  इस पर उन्होंने कहा कि गाना तो बन गया. इसके बाद 25 मिनट में पूरा गाना तैयार हो गया. 

MORE NEWS