किशोर कुमार का एक ऐसा गाना है, जिसे केवल चार शब्दों पर लिखा गया. इसे लिखने में केवल 25 मिनट का समय लगा. इसके बावजूद ये गाना सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल हो गया. इस गाने को आज के समय में भी काफी पसंद किया जाता है.
सॉन्ग सीक्रेट
Songs Secret: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. पुराने समय से लेकर अब तक लोगों को उनके गाने काफी पसंद हैं. किशोर कुमार ने कई शानदार फिल्में और ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं. किशोर कुमार की आवाज जितनी चंचल और जादू भरी है. उनके कई गानों के पीछे कुछ स्टोरीज जुड़ी हुई हैं. इसी तरह किशोर कुमार का एक सुपरहिट गाना है, जिसको लेकर कहा जाता है कि उसे केवल 25 मिनट में और 4 शब्दों की मदद से लिखा गया था. आइए जानते हैं उसके बारे में…
हम बात कर रहे हैं किशोर कुमार के साल 1971 में आई फिल्म ‘आन मिलो सजना’ के सुपरहिट गाने ‘अच्छा तो हम चलते हैं’ की. इस गाने को राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया. ये गाना पुराने समय से अब तक लोगों की पसंदीदा गानों की लिस्ट में शामिल है.
बता दें कि ‘अच्छा तो हम चलते हैं’ गाने को संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने बनाया था. इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज ने गाने को और भी ज्यादा यादगार बना दिया. इस गाने के बनने के पीछे एक बेहद दिलचस्प किस्सा है. कहा जाता है कि आनंद बक्शी और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ बैठे थे. काफी वक्त अपने दिमाग पर जोर डालने के बाद ‘आन मिलो सजना’ के गाने की धुन पर ये गाना लिखा गया.
ऐसे ही सोचते-सोचते सुबह से शाम हो गई लेकिन शब्द दिमाग में नहीं आ रहे थे. इस पर लक्ष्मीकांत जी बोले कि भाई अब बहुत हो गया. अच्छा तो हम चलते हैं. इस पर आनंद साहब ने पूछा फिर कब मिलोगे, तो उन्होंने कहा जब तुम कहोगे. इसके बाद आनंद साहब के दामाग में घंटी बजी और उन्होंने लक्ष्मीकांत को रोकते हुए बैठने का इशारा किया, तो आनंद बख्शी ने इनकार कर दिया. इस पर उन्होंने कहा कि गाना तो बन गया. इसके बाद 25 मिनट में पूरा गाना तैयार हो गया.
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…