Popular Villains Of Bollywood: जानते हैं यहां उन बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने हिरों के किरदार में, तो कुछ खास कमाल नहीं दिखाया, लेकिन विलन के किरदार में हर जगह तहलका मचा दिया और बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी
Bollywood Heros Turn Villain
Bollywood Heros Turn Villain: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरूआत एक हीरो के किरदार से की थी, लेकिन फिल्मों में वो अपना जलवा नहीं दिखा पाए. लेकिन विलेन का किरदार निभाकर उन्होंने हर जगह तबाही मचा दी, लोगों ने उनके किरदार की खूब तारिफ की. ऐसे ही हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में हुआ, जिसमें अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने अपने विलेन के किरदार से पूरा सोशल मीडिया हिला डाला और इसी वजह से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म में धूंआधार कमाई की, फिल्म में हिरो रणविर सिंह में अक्षय खन्ना के सामने फिके नजर आए. आइये जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में जो हीरो के किरदार में रहे फ्लोप और लेकिन विलेन के किरदार में हिला डाला बॉक्स ऑफिस

रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन अभिनेता में से एक हैं, उन्होंने कई सारी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखाई है, लेकिन फिल्मों में वो हिरो से ज्यादा विलेन के किरदार में लोगों को काफी पसंद आए. रणवीर सिंह फिल्म ‘पद्मावत’ में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था और ऐसी दमदार अदाकारी करी थी की फिल्म के रिलीज होने के दाम मुख्य भूमिका में नजर आए शाहिद कपूर से ज्यादा रणवीर सिंह के किरदार की तारिफें हुई. फिल्में ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की.

सैफ अली खान भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर में से एक हैं, लड़कियों को उनकी रोमांटिक हिरो साइड लोगों को काफी ज्यादा पसंद हैं, लेकिन जब उन्होंने विलेन का किरदार निभाया तो हर कोई उनकी अदाकारी देख हैरान रह गया था. सैफ अली खान फिल्म ‘ओमकारा’ में विलेन का किरदार निभाया था और उनके आगे इस फिल्म के सभी किरदार फिकें पड़ गए थे. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पूरा बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था.

रितेश देशमुख ने कई कॉमेडी फिल्में की है, लोगों को उनकी अदाकारी भी काफी पसंद हैं. लेकिन जब एक्टर ने अपना विलेन किरदार दिखाया, तो हर कोई हकाबका रह गया. रितेश देशमुख ने फिल्म ‘एक विलेन’ साइको किलर का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनकी अदाकारी के सामने अहम किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदारा भी फिका पड़ गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी.

संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपहरहिट हिरो में से एक हैं, उन्होंन कई फिल्मों में अपना दमदार अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाया है. लेकिन साल 2012 के बाद संजय दत्त का करियर डूबने की कगार पर पहुंच गया था, क्योंकि उनकी फिल्में लगातार पिटने लगई और बुरी तरह फ्लोप हुई. तब उन्होंने विलेन के किरदार में इंडस्ट्री मे वापसी की. संजय दत्त ने ‘केजीएफ चैप्टर 2 में खतरनाक खलनायक का किरदार निभाया था, जिसे देख सभी की आंखें फटी की फटी रह गई थी.

एक दौर था जब बॉबी देओल फिल्मों में सिर्फ रोमांटिक और एक्शन फिल्में ही करते थे. लोगों उन्हें इस रोल में काफी ज्यादा पसंद करते थे. लेकिन जब बॉबी देओल फिल्मों में विलन के किरदारा में नजर आए, तो सभी कौ चौका कर रख दिया. साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘आश्रम’ ने उनका करियर ही पलट दिया. इस सीरिज में एक्टर विलन के रोल में नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने फिल्म एनिमल में भी विलेन के किरदार में सभी को हिलाकर रख दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…