Live TV
Search
Home > मनोरंजन > 90’S Heart Break Songs: आज भी लबों पर हैं 90s के ये दर्द भरे गाने, सुनते ही याद आएगी पुरानी मोहब्बत; देखें लिस्ट

90’S Heart Break Songs: आज भी लबों पर हैं 90s के ये दर्द भरे गाने, सुनते ही याद आएगी पुरानी मोहब्बत; देखें लिस्ट

90'S Heart Break Songs: 90s के ये दर्द भरे गाने प्यार, जुदाई और अधूरी मोहब्बत की भावनाओं को बखूबी बयां करते हैं. दशकों बाद भी इनके बोल और धुनें लोगों के दिलों में जिंदा हैं.

Written By:
Last Updated: September 15, 2026 15:22:41 IST

Mobile Ads 1x1

90’S Heart Break Songs: 90 का दशक सिर्फ बॉलीवुड के सुनहरे दौर के लिए याद नहीं किया जाता, बल्कि उन गानों के लिए भी याद किया जाता है, जिन्होंने प्यार, जुदाई और अधूरे रिश्तों के दर्द को आवाज दी. उस दौर में दिल टूटता था तो लोग गाने सुनते थे और कई बार किसी गीत के बोल अपनी ही कहानी लगने लगते थे. आज संगीत का अंदाज बदल गया है, लेकिन 90s के कुछ दर्द भरे नगमे अब भी उतनी ही शिद्दत से सुने जाते हैं.

तू प्यार है किसी और का – दिल है कि मानता नहीं(1991)

एकतरफा मोहब्बत का दर्द इस गाने में बेहद सादगी से सामने आता है. किसी को चाहना, लेकिन यह जानना कि वह किसी और का है—यह एहसास आज भी उतना ही कड़वा है. यही वजह है कि गाना टूटे दिलों के बीच आज भी खास है.

ऐ काश के हम – कभी हां कभी ना(1994)

कुछ मोहब्बतें पूरी नहीं होतीं, लेकिन उनकी यादें हमेशा साथ रहती हैं. ‘ऐ काश के हम’ उसी अधूरी चाहत की कहानी है. गाने की मासूमियत और उदासी मिलकर ऐसा एहसास पैदा करती है, जैसे कोई पुरानी मोहब्बत अचानक यादों के दरवाजे पर दस्तक दे.

तू ही रे – बॉम्बे(1995)

‘तू ही रे’ सिर्फ गाना नहीं, बल्कि बिछड़ने की बेचैनी और किसी खास इंसान के लिए तड़प का एहसास है. ए.आर. रहमान की धुन और गाने की भावुकता इसे 90s के सबसे यादगार रोमांटिक-सैड गानों में शामिल करती है.

तुझे याद ना मेरी आई – कुछ कुछ होता है(1998)

शिकायत, दूरी और रिश्ते में छिपी नाराजगी को इस गाने ने बेहद खूबसूरती से आवाज़ दी. “तुझे याद ना मेरी आई” सुनते ही 90s का वह दौर आंखों के सामने आ जाता है, जब प्यार में छोटी-सी दूरी भी बहुत बड़ी महसूस होती थी.

तड़प तड़प के- हम दिल दे चुके सनम(1999)

90s के अंत में आया यह गीत टूटे दिल की बेचैनी का पर्याय बन गया. प्यार खोने के बाद इंसान के भीतर जो खालीपन और तड़प रह जाती है, उसे गाने ने इतनी गहराई से पेश किया कि यह आज भी heartbreak playlists की जान है.

MORE NEWS