सोशल मीडिया पर जो दिल को छू जाने वाला एक video viral हो रहा है. जिसमें वह मासूमियत के साथ देशभक्ति का गीत गाती नजर आ रही है. बच्ची की तोतली आवाज और चेहरे के भावों ने लोगों को भावुक कर दिया है .
bollywood
Heart Melting Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों कला की कोई भी कमी नहीं है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते है जो सीधे दिल को छू जाते है. इन दिनों सोशल मीडिया पर छोटी सी एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मासूमियत के साथ देशभक्ति का गीत गाती नजर आ रही है. बच्ची की तोतली आवाज और चेहरे के भावों ने लोगों को भावुक कर दिया है .
मासूमियत और देशभक्ति का संगम
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का मशहूर गाना ‘ओ देश मेरे, तेरी शान पे सदके…’ गा रही है. वह अभी बहुत छोटी सी है पर उसके शब्द पूरी तरह साफ नहीं है लेकिन उसकी तोतली आवाज ने गाने में एक अलग ही मिठास घोल दी है. बच्ची जिस शिद्दत और भावना के साथ इस गीत को गुनगुना रही है, उसे देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे. केवल इतना ही नहीं गाने के बोल के साथ-साथ बच्ची के हाव-भाव भी चर्चा का विषय बने हुए है गाने के अंत में वह जिस तरह से Salute करती है. वह वाकई में गर्व महसूस कराने वाला है उसकी छोटी सी उम्र में देश के प्रति यह प्रेम और सम्मान देखकर लोग सोशल मीडिया पर उसकी जमकर तारीफ कर रहे है. लोगों का कहना है कि ‘यह बच्ची का सबसे प्यारा वीडियो’ है.
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (X) पर share किया गया जा रहा है. लोग इस पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी कर रहे है. एक यूजर लिखाता है कि ‘इतनी छोटी उम्र में ऐसी भावना, इसे कहते है असली संस्कार’ दूसरे यूजर ने कहा: ‘इस बच्ची की आवाज में कितनी सादगी है, इसने मेरा आज का दिन बना दिया है’ लोग लिखा रहे है कि ‘ये वीडियो आपका दिल पिघला देगा, इसे बार-बार देखने का मन करता है’. यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि देशभक्ति की कोई भी उम्र नहीं होती. जब छोटे बच्चों के जरिए इस तरह के संदेश सामने आते है तो वे और भी प्रभावशाली हो जाते है.
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…
Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…