<
Categories: मनोरंजन

‘पठान’ के सीन पर बोले आमिर: ‘शाहरुख-सलमान की बात सुनकर नए एक्टर्स पक्का चिढ़ गए होंगे’

Aamir khan on Pathan scene :बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म पठान के उस वायरल सीन पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है, जिसमें शाहरुख और सलमान खान युवा कलाकारों पर चुटकी लेते नजर आए थे. आमिर ने हंसते हुए कहा कि उस सीन को देखकर रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे युवा एक्टर्स पक्का 'चिढ़' (upset) गए होंगे.

Aamir khan on Pathan scene :बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान के उस मशहूर पोस्ट-क्रेडिट सीन पर अपनी राय दी है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.  आमिर ने एक इंटरव्यू में बताया कि हालांकि उन्होंने पूरी फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वह सीन जरूर देखा है. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि शाहरुख और सलमान को स्क्रीन पर इस तरह मस्ती करते देखना वाकई बहुत मजेदार था.

क्या था वो ‘बच्चों पर नहीं छोड़ सकते’ वाला विवाद?

फिल्म पठान के अंत में एक सीन है जहां शाहरुख और सलमान एक साथ बैठकर बातें करते है.  वे कहते है,  हमें ही करना पड़ेगा भाई, देश का सवाल है, बच्चों पर नहीं छोड़ सकते .  इस डायलॉग को सीधे तौर पर आज की युवा पीढ़ी के एक्टर्स पर एक तंज माना गया था.  आमिर ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह सीन देखकर इंडस्ट्री के सभी युवा कलाकार जरूर थोड़े नाराज या परेशान (upset) हुए होंगे.  हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि शाहरुख और सलमान इतने बड़े स्टार्स है कि कोई चाहकर भी उनसे ज्यादा देर तक नाराज नहीं रह सकता.

रणबीर, रणवीर और विक्की की जमकर तारीफ

भले ही उस सीन में मजाक किया गया था, लेकिन आमिर खान ने असल जिंदगी में नए कलाकारों की जमकर सराहना की.  उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर (एनिमल), विक्की कौशल (छावा) और रणवीर सिंह (धुरंधर) जैसे एक्टर्स ने अपने काम से साबित कर दिया है कि वे सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है.  आमिर के मुताबिक, ये कलाकार बहुत टैलेंटेड है और शायद पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा हुनरमंद है.  उन्होंने साफ़ कहा कि ये युवा एक्टर्स अब बॉलीवुड की कमान संभालने के पूरी तरह काबिल है.

कोई भी यहां परमानेंट नहीं है

सुपरस्टार्स के युग के खत्म होने की बहस पर आमिर ने बहुत ही गहरी बात कही. उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति ‘अनिवार्य’ (indispensable) नहीं है.  हर दौर का अपना एक हीरो होता है और समय के साथ नए लोग आकर पुराने लोगों की जगह लेते ही है.  आमिर ने इसे ‘जीवन का चक्र’ बताते हुए कहा कि हमें नए सितारों का स्वागत करना चाहिए, क्योंकि हम लोग भी हमेशा के लिए यहां रहने वाले नहीं है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST