भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की नई फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. हाल ही में एक्ट्रेस ने इसका फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है.
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और पसंदीदा एक्ट्रेस में शामिल हैं. इन दिनों आम्रपाली दुबे अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने इसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है.
इस फिल्म का नाम है- ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’, जिसमें आम्रपाली मुख्य भूमिका में हैं. जैसा कि फिल्म का नाम है, इस फिल्म में आम्रपाली बहूरानी के अवतार में दर्शकों को नजर आएंगी.
आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है. फिल्म के पोस्टर में वो बहुरानी के रूप में दिख रही हैं. पोस्टर में उन्हें चुनरी प्रिंट की रेड कलर की साड़ी, गले में मंगलसूत्र और सिर पर पल्लू रखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी पहली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ के सुपरहिट गाने ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ से शुरू हुआ ये सुनहरा सफर अब उसी नाम की फिल्म तक पहुंच चुका है. तैयार हो जाइए हंसी, प्यार और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर एक शानदार कहानी के लिए.”
‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ फिल्म को रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है. आम्रपाली ने लिखा है, “पूरा परिवार के साथ देखे के तैयार रही ई फिल्म काहें कि ई फिल्म दिल जीत लेई.” आम्रपाली के अलावा इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. उन्होंने भी पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “धमाकेदार मनोरंजन खातिर हो जाई तैयार.” बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अजय झा ने किया है. इस फिल्म का ट्रेलर 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है. वहीं, यह फिल्म 01 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…