<
Categories: मनोरंजन

Asha Singh Passes Away: भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह का निधन! ‘महाभारत’ में निभाया था यह खास रोल

'महाभारत' में 'कृपी' का रोल निभाने वालीं और भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा जायसवाल सिंह का मुंबई में निधन हो गया. जानिए मीना कुमारी की आवाज से मशहूर हुईं आशा जी के जीवन से जुड़े अनसुने किस्से.

मशहूर अभिनेत्री और मिमिक्री आर्टिस्ट आशा जायसवाल सिंह का मुंबई में निधन हो गया है. 7:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर इस दुखद खबर की पुष्टि की.

बेटे आकाश ने मां को दी श्रद्धांजलि

आकाश ने अपनी मां को एक ‘कर्मठ लौह-महिला’ (Iron Lady) बताते हुए उनके जीवन और काम को याद किया. उन्होंने लोगों से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की.

आकाश ने लिखा, ‘वह एक कर्मठ लौह-महिला थीं. आप सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और सोशल मीडिया पर उनके काम को जरूर देखें व याद रखें. इससे उनकी आत्मा को सुकून मिलेगा कि लोग आज भी उनके काम को पसंद कर रहे हैं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘उनके लिए उनका काम ही सब कुछ था. मृत्यु कोई दुख नहीं, बल्कि परम शांति की यात्रा है, यही उनका संदेश था.’

भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट

आशा जायसवाल सिंह ‘आशा इवेंट्स एंड फिल्म्स’ की मालिक थीं. उनके बेटे के अनुसार, वह भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट थीं, जो खासकर दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी की आवाज निकालने के लिए काफी मशहूर हुईं.

‘महाभारत’ में निभाया था यादगार रोल

बीआर चोपड़ा के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘महाभारत’ में उन्होंने द्रोणाचार्य की पत्नी, कृपाचार्य की बहन और अश्वत्थामा की मां ‘कृपी’ का किरदार निभाया था.

परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को सुबह 10 बजे मुंबई के विले पार्ले वेस्ट स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया गया.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST