<
Categories: मनोरंजन

रातों-रात स्टार बनीं ये एक्ट्रेस, एक दर्दनाक एक्सीडेंट ने बदल दी जिंदगी, हुआ पुनर्जन्म; देखते ही डर गए लोग

Anu Aggarwal: बॉलीवुड की दुनिया में एक ऐसी अभिनेत्री हुईं, जिन्होंने डेब्यू फिल्म से अपना जलवा बिखेर दिया. इसके बाद वो हर किसी की पसंद बन गईं. फिर एक दर्दनाक एक्सीडेंट ने उनकी जिंदगी बदल दी. चलिए जानते हैं उस एक्ट्रेस के बारे में.

ग्लैमर की दुनिया में किसी भी एक्टर के लिए जगह बनाना आसान नहीं होता है. लेकिन हम एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं, जिसकी पहली फिल्म ने ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. इसने उन्हें रातों-रात फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया. अभिनेत्री की सादगी और सांवले रंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसके बाद एक्ट्रेस के साथ ऐसा भयावह एक्सीडेंट हुआ, जिसने उनकी जिंदगी नर्क बना दी. बताया जाता है कि जब लोगों ने उन्हें देखा तो डर गए थे. जानिए उस हसीना के बारे में. 

कौन है वो एक्ट्रेस?

हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं उनका नाम अनु अग्रवाल है. साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ में अपनी भूमिका में से बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था. यह फिल्म एक रोमांटिक म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर थी, जिसने इस मॉडल को रातों-रात स्टार बना दिया था. अनु अग्रवाल को ‘क्लाउड डोर’, ‘रिटर्न ऑफ़ ज्वेल थीफ़’, ‘किंग अंकल’ जैसी कई फिल्मों में भी नज़र आईं थीं. 

कैसे हुई थीं फिल्म के लिए कास्ट?

अनु अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म ‘आशिकी’ के लिए निर्देशक महेश भट्ट ने जैसे ही उन्हें पार्टी में देखा तो उन्हें फिल्म ऑफर कर दी थी. फिर छह महीने तक वो अभिनेत्री के जवाब का इंतजार करते रहे. डायरेक्टर ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर अनु अग्रवाल ये फिल्म नहीं करेंगी, तो वह फिल्म ही नहीं बनाएंगे. तो एक्ट्रेस ने हां कर दी थी. 

यह खबर भी पढ़ें: जब इस एक्टर पर लगा अपनी मां के साथ संबंध बनाने का आरोप, दर्शक रह गए हक्का-बक्का, फिर जो हुआ हैरान कर देगा

एक घटना ने बदल दी जिंदगी

साल 1999 में अनु अग्रवाल के साथ एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ. वह मुंबई में एक पार्टी के बाद घर लौट रही थीं, ठीक उसी समय वो एक गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हो गईं. अनु अग्रवाल को कई जगह फ्रैक्चर हुए और वह 29 दिनों तक कोमा में रहीं. जब उन्हें होश आया, तो उनकी पिछली ज़िंदगी बस एक धुंधली याद बनकर रह गई थी. एक्ट्रेस के शरीर का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था, और उन्हें ठीक होने की एक लंबी प्रक्रिया से गुज़रना पड़ा, जिसमें कई साल लग गए. इस दर्दनाक घटना के बाद, उन्होंने एक साध्वी जैसा जीवन जीने का फैसला किया और योग सीखने के साथ अपने इस नए सफ़र की शुरुआत की. जब लोगों ने उन्हें इस हादसे के बाद देखा तो वह डर गई थीं. 

लोगों ने कहा कि हुआ पुनर्जन्म

अनु अग्रवाल को इतना भयंकर एक्सीडेंट था कि उनका बचना मुश्किल था. डॉक्टर भी लगभग हार मान चुके थे. लेकिन ईश्वर को कुछ और मंजूर था और वो ठीक हो गईं. लोगों ने कहा कि उनका पुनर्जन्म हुआ है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST