Abhishek Bachchan: सिनेमाई दुनिया का एक ऐसा एक्टर, जो कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद हताश हो गया था और एक्टिंग छोड़ना चाहता था. लेकिन फिर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने थामा हाथ और बदल गई उसकी जिंदगी. जानिए कौन है वो एक्टर.
बॉलीवुड की दुनिया के शहंशाह कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक ऐसे एक्टर का हाथ थामा, जो फिल्मी दुनिया से निराश हो गया था. लगातार 17 फ्लॉप फिल्मों के बाद लगा कि वह गलत लाइन में आ चुका है. फिर बिग बी ने कहे ऐसे शब्द कि बदल गई उस एक्टर की जिंदगी और आज वह अपने सधे हुए अभिनय के लिए जाना जाता है. चलिए एक नजर डालते हैं उस एक्टर पर और जानेंगे कि आखिर बिग बी ने ऐसा क्या कहा.
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की. अभिनेता को करियर के शुरुआती दौर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बेटे होने के नाते अभिषेक की हमेशा अपने पिता से तुलना और शुरुआती वर्षों में लगभग 17 फ्लॉप फिल्मों की वजह से वो परेशान हो गए थे. बात यहां तक पहुंच गई कि अभिषेक ने फिल्में छोड़ने का फैसला कर लिया, लेकिन फिर अमिताभ बच्चन ने उन्हें प्रेरित किया.
गलाट्टा प्लस से बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने अपने मु्श्किल दिनों के संघर्ष को अपने पिता अमिताभ बच्चन से साझा किया था. उन्होंने बिग बी से कहा कि शायद उनसे गलती हो गई है और वह एक्टिंग के लिए नहीं बने हैं. उन्होंने पूरी कोशिश की. हर तरह की फिल्में कीं और अलग-अलग फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया, लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी. उन्हें लगा कि अब खुद से ईमानदार होने का समय आ गया है और शायद उन्हें कोई और रास्ता चुनना चाहिए.
यह सब सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘मैंने तुम्हें हार मानने वाला नहीं बनाया है, इसलिए लड़ते रहो.’ इन शब्दों ने अभिषेक बच्चन की जिंदगी ने चमत्कार ला दिया और वह पूरी तरह बदल गए. आज वह शानदार अभिनेताओं में गिने जाते हैं.
अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप हो गई. इसके बाद उनकी लगभग 12 और फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं. 2004 में ‘धूम’ से अभिषेक के करियर में बदलाव आया. उसी साल, ‘युवा’ के लिए उन्हें समीक्षकों से खूब सराहना मिली. अगले कुछ वर्षों में, उन्होंने ‘दस’, ‘धूम 2’, ‘युवा’, ‘ब्लफमास्टर’ और ‘दोस्ताना’ जैसी फिल्मों में सफलता हासिल की. इन दिनों एक्टर ओटीटी पर भी धमाल मचा रहे हैं.
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…