<
Categories: खेल

क्या भारत से मैच खेलेगा पाकिस्तान? शहबाज शरीफ ने किया बड़ा एलान; सुन दंग रह गए बांग्लादेशी

Ind vs Pak: PCB के एक सोर्स ने एजेंसी को बताया कि बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पिछले हफ्ते इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को जानकारी देने से पहले बोर्ड के लीगल एक्सपर्ट्स से सलाह ली थी.

T20 World Cup 2026,Ind vs Pak: कुछ ही दिनों में टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज होने वाला है. वहीं इस बार का विश्व कप शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है. जहां बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना कर दिया है. वहीं पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ नहीं खेलने के अपने फैसले पर अड़ा हुआ है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अब खुद इस फैसले को कन्फर्म किया है. उन्होंने साफ कहा है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि खेलों में कोई पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए.खास बात यह है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ ICC की कार्रवाई के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया था. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला किया.

पाकिस्तान के पीएम ने विश्व कप में खेलने को लेकर क्या कहा?

शाहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में कहा, “हमने T20 वर्ल्ड कप को लेकर साफ स्टैंड ले लिया है: हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे.” उन्होंने इसे सही फैसला बताया और कहा कि यह कदम सोच-समझकर उठाया गया है. शरीफ ने कहा, “खेलों में कोई पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए.” उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है.

ICC ने दी चेतावनी

PTI भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है. इसमें कहा गया है कि बोर्ड को टूर्नामेंट के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर जियोस्टार से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. पाकिस्तान ने अपनी सरकार के कहने पर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया लेकिन अभी तक ICC को इस फैसले के कारणों के बारे में ऑफिशियली नहीं बताया है.

PCB के एक सोर्स ने एजेंसी को बताया कि बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पिछले हफ्ते इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को जानकारी देने से पहले बोर्ड के लीगल एक्सपर्ट्स से सलाह ली थी. इसके बावजूद, बोर्ड अब गंभीर नतीजों के लिए तैयार है.

PCB के एक सोर्स ने PTI को बताया, “अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर अड़ा रहता है, तो उसे भारी फाइनेंशियल पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है और ब्रॉडकास्टर्स से केस भी झेलना पड़ सकता है.” इसके अलावा, ICC की डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (DRC) से संपर्क करने की कोशिशें भी फेल हो सकती हैं. सोर्स ने यह भी बताया कि ICC की DRC एक इंटरनल कमेटी है जो ICC बोर्ड के फैसलों के खिलाफ अपील नहीं सुनती है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST