<
Categories: मनोरंजन

ऐश्वर्या राय से पहले इन हसीनाओं से अभिषेक बच्चन ने किया था नैन मटक्का, एक को कहा जाता था ब्यूटी क्वीन

Abhishek Bachchan: अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय बच्चन से पहले कई हसीनाओं के साथ अफेयर्स रहे हैं. जानिए किन सितारों संग एक्टर का जुड़ा नाम.

Abhishek Bachchan Love Life: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का अतीत काफी संघर्षों वाला रहा है. एक्टर अपनी फिल्मों के अलावा निजी जीवन के कारण भी चर्चा में रहे हैं. अभिषेक बच्चन का एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी से पहले कई अफेयर्स रहे हैं. इस लिस्ट में कई दिग्गज अभिनेत्रियों का नाम शुमार है. 

दिपानिता शर्मा संग अफेयर

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं दिपानिता शर्मा इंडस्ट्री में बड़ा नाम नहीं कमा पाईं, लेकिन अभिषेक बच्चन के साथ उनके अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. बताया जाता है कि एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने दिपानिता को अभिषेक बच्चन से मिलवाया था. इसी के बाद दोनों के बीच अफेयर्स की खबरों ने तूल पकड़ी थी. रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 10 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था, फिर अलग हो गए. 

करिश्मा कपूर संग होने वाली थी सगाई

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के रिश्तों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात 
श्वेता बच्चन की शादी में हुई थी. इसी के बाद दोनों में प्यार हो गया. दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया था. साल 2002 में, जया बच्चन ने अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई की घोषणा की थी. सभी को दोनों की शादी का इंतजार था, फिर उनके सगाई की टूटने की घोषणा हुई. 

रानी मुखर्जी को किया डेट

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन ने साल 2001 में फिल्म ‘बस इतना सा ख्वाब है’ में काम किया था. इसके बाद  दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया. धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. अभिनेत्री को ब्यूटी क्वीन कहा जाता है. बात इतनी बढ़ गई कि लोगों को लगा दोनों शादी करेंगे. हालांकि इसी बीच अभिषेक बच्चन की ऐश्वया राय से सगाई हो गई. 

निमरत कौर संग भी रहा अफेयर

निमरत कौर और अभिषेक बच्चन के बीच भी अफेयर्स की खबरें उड़ी. वो भी तक जब अभिनेता शादीशुदा थे. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई. इसके बाद अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें उड़ीं, जो निराधार थी.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price 9 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दामों का खेल बदला! राहत की उम्मीद या जेब पर नया वार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 9, 2026 06:09:37 IST

Petrol Diesel Price Today 9 April: पेट्रोल-डीजल सस्ता या फिर हुआ महंगा? नोट कर लें अपने शहर के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Rate Today: तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 9 अप्रैल, 2026 के…

Last Updated: April 9, 2026 06:06:22 IST

Petrol Diesel Price Today 9 April: टंकी फुल कराएं या करें इंतजार? पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई दिल की धड़कन!

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 9, 2026 06:03:11 IST

Today Weather News: दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में गिरेंगे ओले; IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक…

Last Updated: April 9, 2026 05:59:08 IST

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST