<
Categories: मनोरंजन

Sheikh Video: 20 मिनट की हिचक, फिर पहाड़ से रोमांचक छलांग; क्या आपने देखा फातिमा सना शेख का गोवा एडवेंचर?

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं. इस दौरान उन्होंने एड्रेनालाईन-पंपिंग पल का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे एक चट्टान से कूदती नजर आईं.

Actress Fatma Sana Sheikh Video: एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने गोवा में क्लिफ डाइविंग करके 2026 की शुरुआत रोमांचक तरीके से की. उन्होंने बताया कि छलांग लगाने में लगभग 20 मिनट लग गए. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस एड्रेनालाईन-पंपिंग पल का एक वीडियो शेयर किया, जिससे फैंस को उनके डर और जीत दोनों की झलक देखने को मिली. उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि उन्हें चट्टान से कूदने में 20 मिनट का समय लग गया. उन्होंने बताया कि चट्टान से कूदना असली लड़ाई नहीं थी बल्कि उससे पहले के विचार या यूं कहें कि कूदने से पहले का डर ही असली लड़ाई थी. 

फातिमा शेख की वायरल वीडियो

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें एक चट्टान से सीधे पानी में कूदते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने अपने इस एक्सपीरिएंस के बारे में भी बताया. उन्होंने एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए खुलासा किया कि असली लड़ाई कूदना नहीं था, बल्कि उससे पहले के विचार थे. डाइविंग से पहले और उसके दौरान के पलों के बारे में उन्होंने वीडियो के कैप्शन में शेयर किया.

वीडियो का कैप्शन

उन्होंने वीडियो का कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने एक्सपीरिएंस को शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे उस चट्टान पर खड़े होकर छलांग लगाने के लिए हिम्मत जुटाने में 20 मिनट लग गए. इसके बाद मैंने छलांग लगा दी. वो पल जब आप हवा में होते हैं और पानी में गिरने से ठीक पहले बहुत लंबा लगता है. इस दौरान वो डूबने वाला एहसास डरावना होता है, जो पेट में हलचल मचा देता है. ये बेहद डरावना और कन्फ्यूज करने वाला होता है.’

धीरे-धीरे एड्रेनालाईन में बदला हवा का डर

फातिमा शेख ने आगे बताया कि कैसे हवा में डर धीरे-धीरे एड्रेनालाईन में बदल गया. उन्होंने बताया, ‘उन कुछ पलों में, मैं महसूस कर सकती थी कि डर एड्रेनालाईन में बदल रहा है. खुद को उस बदलाव से गुजरते देखना बहुत दिलचस्प था.’ उन्होंने आगे कहा, ‘उसके बाद तो डर का स्विच ऑफ हो गया और उसके बाद मैंने 4 बार जंप किया. डर असल में जंप से नहीं लगता था. डर उन कहानियों से लगता था, जो मैं छलांग लगाने से पहले अपने दिमाग में बनाती थी.’

गोवा में मनाया नया साल

बता दें कि क्लिफ डाइविंग का वीडियो फातिमा की गोवा में नए साल की छुट्टियों का हिस्सा है. यहां वो धूप का मजा ले रही हैं. अपने फॉलोअर्स के साथ पोस्टकार्ड जैसे खूबसूरत पल शेयर कर रही हैं. दंगल एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2026 की अपनी शांत शुरुआत की झलक दिखाई. इसमें वह ब्राउन बिकिनी में पोज दे रही हैं. वो अपने कुत्ते के साथ सनसेट का मजा ले रही हैं और अपनी बिल्ली के साथ प्यारे पल शेयर कर रही हैं. आखिरी फ्रेम में एक कप कॉफी ने उनकी छुट्टियों के शांत और सुकून भरे मूड को अच्छे से दिखाया.

फातिमा सना शेख का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट पर फातिमा सना शेख ने चाची 420 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू किया. इसके बाद उन्होंने 2016 में दंगल में काम किया. उन्होंने दंगल में रेसलर गीता फोगाट का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं. पिछले कुछ सालों में वह लूडो, थार, सैम बहादुर जैसी फिल्मों में नज़र आई हैं और हाल ही में मेट्रो… इन दिनो, आप जैसा कोई और गुस्ताख इश्क जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आई थीं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को फिर छाया थलाइवा का जादू, दुनिया भर में ₹666 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ने तेलुगु में ₹4.40 करोड़ कमाए, जिसमें…

Last Updated: October 25, 2026 07:53:53 IST

Petrol Diesel Price 25 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price Today 25 October 2026: आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा…

Last Updated: October 25, 2026 07:45:20 IST

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश और ओलों ने बढ़ाई ठंडक, AQI गिरकर 191 पर आया; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और…

Last Updated: October 25, 2026 07:38:47 IST

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST