<
Categories: मनोरंजन

अमिताभ बच्चन नहीं तो फिर अपनी मांग में किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा? एक्ट्रेस ने खुद ही किया खुलासा; सुन हर कोई दंग

Rekha: एक्ट्रेस रेखा ने हाल ही में अपने शादी को लेकर अपने विचार शेयर की हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Mahima Chaudhary And Rekha: महिमा चौधरी और संजय मिश्रा स्टारर फिल्म “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” थिएटर में रिलीज़ हो गई है. रिलीज़ से पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी शामिल हुईं थी. इस मौके पर रेखा और महिमा चौधरी के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.रेखा ने अपनी मांग में सिंदूर दिखाकर यह बड़ा खुलासा किया.

वीडियो हो रहा है वायरल

स्पेशल स्क्रीनिंग के एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेखा सफेद सूट और प्रिंटेड दुपट्टे में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. उनकी मांग में सिंदूर, लाल लिपस्टिक और काले चश्मे उनकी यूनिक पर्सनैलिटी को और उभार रहे थे. वहीं, महिमा चौधरी गोल्डन आउटफिट में दिखीं.

रेखा से बातचीत के दौरान महिमा ने कहा, ‘मैंने दूसरी शादी कर ली है.’ इस पर रेखा ने कहा, ‘शादी पहली हो या दूसरी हो, शादी तो मैंने की है जिंदगी से.” इस बात पर महिमा ने खुशी जताते हुए कहा, ‘वाव, यही होना चाहिए खुश रहने के लिए.’ इतना ही नहीं, रेखा ने आगे कहा, “शादी का दूसरा नाम है प्यार का, प्यार है तो शादी है, शादी है तो प्यार है.’ उनकी ये बात सूनकर फैंस उनकी सोच की सराहना कर रहे हैं.

रेखा की लव लाइफ

रेखा की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. अमिताभ बच्चन के साथ उनकी लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे मशहूर कहानियों में से एक है, जो कभी खत्म नहीं हुई. इसके बाद रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की, लेकिन बदकिस्मती से एक साल से भी कम समय में उन्होंने सुसाइड कर लिया. तब से रेखा सिंगल लाइफ जी रही हैं और अक्सर उन्हें मांग में सिंदूर लगाए देखा जाता है, जो उनके स्टाइल स्टेटमेंट का हिस्सा है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST