<
Categories: देश

उत्तर भारत के किन राज्यों में होगी भारी बारिश, क्या दिल्ली तक होगा असर; IMD ने जारी की ठंड की नई ताजा चेतावनी

Weather Update 22 December 2025: दिल्ली-एनसीआर में जहां शीतलहर के चलते ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है तो पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश ने मैदानी राज्यों में कंपकंपी बढ़ा दी है.

Weather Update 22 December 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में भीषण ठंड का दौर शुरू हो गया है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों (लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में जमकर बर्फबारी हो रही है. इसके चलते मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई. इसके असर असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में ठंड तेज हो गई. कश्मीर में बर्फबारी के साथ ही चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत हो गई है. यहां पर बता दें कि चिल्ला-ए-कलां एक फारसी शब्द है. इसका अर्थ है ‘बड़ी सर्दी’. इसके तहत प्रत्येक वर्ष 21 दिसंबर से 29 जनवरी तक कश्मीर में भीषण ठंड का दौर चलता है.  40 दिनों के दौरान ठंड के चलते लोगों का हाल बेहाल हो जाता है. 

कहां-कहां पड़ रही कड़ाके की ठंड

वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पड़नी शुरू हो गई है. इसके असर से  दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम पारे में गिरावट के साथ ही ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. बढ़ती ठंड के बीच कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव तक कर दिया है. IMD के मुताबिक, मौसम में आए बदलाव के चलते उत्तराखंड और झारखंड के कुछ इलाकों में 22 दिसंबर को भीषण ठंड पड़ेगी. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में 22 और 23 दिसंबर को ठंड पड़ने की संभावना है. कोहरे के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में ठंड से बुरा हाल

उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोहरा भी परेशान कर रहा है. सोमवार सुबह भी कई जगहों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही, जिसके  चलते उड़ान व यातायात प्रभावित होने की संभावना है. पंजाब-हरियाणा के साथ राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है.  हरियाणा और पंजाब में तो न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. राजस्थान की बात करें तो यहां पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई, लेकिन सुबह होती ही ठंड ने जोर पकड़ लिया. यूपी और दिल्ली की ही तरह झारखंड और बिहार के कई जिलों में ठंड, कोहरा और शीतलहर ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. 

कहां-कहां हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर-ल‌द्दाख के ऊंचे इलाकों और उत्तर पूर्वी हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर आगामी 24 घंटों के दौरान तेज बारिश होने के  आसार हैं. इसके साथ ही बर्फबारी के साथ हिमपात की भी संभावना है. मैदानी इलाकों में शामिल पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 दिसंबर तक रात और सुबह के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST