Film Adipurush Controversy: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर काफी विवाद हुआ था. लोगों को फिल्म में डायलॉग्स की भाषा से काफी ज्यादा आपत्ति हुई थी, सोशल मीडिया पर फिल्मी की कड़ी निंदा की गई और फिल्म पर कई मीम्स भी बनाए गए, जिसके बाद मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) को माफी मागनी पड़ी थी.
मनोज मुंतशिर आदिपुरुष डायलॉग विवाद
Film Adipurush Controversy: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर काफी विवाद हुआ था. फिल्म में प्रभास (राघव/राम), कृति सैनन (जानकी/सीता), सैफ अली खान (लंकेश/रावण), सनी सिंह (शेष/लक्ष्मण) और देवदत्त नागे (बजरंग बली/हनुमान) की भूमिका में नजर आए थे. लोगों को उम्मीद थी कि यह फिल्म रामायण की कहानी को भव्य अंदाज़ में पेश करने वाली है. लेकिन थिएटर्स में फिल्म के डायलॉग्स ने दर्शकों को चौंका दिया.
फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था, लेकिन सभी कलाकारों के डायलॉग मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने लिखे थे. लोगों को फिल्म में डायलॉग्स की भाषा से काफी ज्यादा आपत्ति हुई थी, सोशल मीडिया पर फिल्मी की कड़ी निंदा की गई और फिल्म पर कई मीम्स भी बनाए गए. फिर देखते ही देखते फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) से जुड़ा यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया. लेकिन इस विवाद को लेकर मनोज का कहना था कि उन्होंने यह रामायण मॉडर्न नजरिए से बनाई है. आइए जैनते हैं यहां कि फिल्म आदिपुरुष के कौन-कौन से डायलॉग्स पर लोगों को ज्यादा आपत्ति हुई, जिसके बाद लेखक मनोज मुंतशिर को माफी मांगनी पड़ी.
फिल्म आदिपुरुष के इन डायलॉग्स को लेकर लोगों द्वारा काफी विरोध हुआ, इतना ही नहीं यह मामला कॉर्ट तक पहुंच गया और सनातन धर्म के अपमान क आरोप भी मनोज मुंतशिर पर लगाया गया, जिसके बाद उन्होंने फिल्म में संवाद बदलने की घोषणा की और सभी से माफी मागते हुए कहा क फिल्म का उद्देश्य गलत नहीं था, लेकिन दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मैं माफी मांगता हु, हालांकि पहले वे बचाव करते नजर आ रहे थे.
मनोज मुंतशिर और अनुराग कश्यप के बीच हमेशा से ही वैचारिक मतभेद रहे हैं, खासकर बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिज्म और लेखन शैली को लेकर. मुंतशिर ने एक बार बयान दिया था कि वो बॉलीवुड के प्रॉफिट’ केंद्रित मानसिकता से बेहद परेशान हैं और उन्हें यह बिल्कुल समझ नहीं आता
कुमार विश्वास ने फिल्म आदिपुरुष के संवादों के बारे में आलोचना की थी और बयान दिया था कि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ के साथ इस तरह का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए. आलोचना के बाद, मनोज मुंतशिर ने सुभांकर मिश्रा के इंटरव्यू में बात करते हुए यह बात स्वीकार की थी कि वे बहुत रोए थे. उन्होंने यह बात समझी कि “कुछ भी पर्मोनेंट नहीं है”. उन्होंने खुद को एक झुका नहीं और रुका नहीं वाला इंसान बताया जो अभी तक काम कर रहा है.
Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…
Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…
Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…
Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…
Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…