Palash Muchhal Rushed To Hospital: स्मृति मंधाना के पिता के बाद अभ मंगेतर पलाश मुच्छल की भी तबीयत बिगड़ गई है. पलाश को वायरल इंफेक्शन और तेज एसिडिटी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अच्छी बात यह रही कि पलाश की हालत गंभीर नहीं है. वह अब वापस होटल लौट आए हैं.
Smriti Mandhana Wedding: खुशियों को जल्द बुरी नजर लग जाती है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. उन पर दुखों का पहाड़ एक साथ टूट पड़ा है. स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी से कुछ घंटे पहले ही उनके पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक आ गया. जिसके कारण शादी को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है. पिता को तुरंत स्थानिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार भी सदमे से उभर नहीं पा रहा था कि थोड़ी देर बाद ही स्मृति के मंगेतर और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल की तबीयत भी बिगड़ने लगी. जिसके बाद उन्हें भी तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, पलाश को वायरल इंफेक्शन और तेज एसिडिटी के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि पलाश की हालत गंभीर नहीं थी, जिसके कारण उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. अब वह वापस होटल आ गए है. उनकी तबीयत पूरी तरह से ठीक बताई जा रही है.
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी रविवार शाम करीब 4:30 बजे होनी थी. लेकिन दोपहर को लगभग 1:30 बजे के करीब स्मृति के पिता को सीने में तेज दर्द होने लगा. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर नमन शाह जानकारी दी कि उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है. डॉक्टर नमन शाह फिलहाल सुधार देखने को मिल रहा है. अगर ऐसा ही रहा तो उन्हें आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. पिता की खराब तबीतय के कारण परिवार चिंता में है और फिलहाल के लिए शादी को टाल दिया गया है.
Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…
Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…
Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…
Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…
SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं SDM ज्योति मौर्य…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…