एक्ट्रेस आयशा शर्मा एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल उन्हें आउटिंग के दौरान स्पॉट किया गया. इस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहना था. इस सूट का कपड़ा काफी हल्का था, जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
आयशा शर्मा ट्रोलिंग
Aisha Sharma Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा शर्मा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. वे कभी ड्रेस को लेकर पसंद की जाती हैं, तो कई बार उन्हें उनके लुक्स के कारण जमकर ट्रोल का सामना करना पड़ता है. हाल ही में एक्ट्रेस आयशा शर्मा को आउटिंग के दौरान स्पॉट किया गया. एक तरफ उन्हें उनके जेस्चर के लिए काफी सराहा जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ उन्हें उनके कपड़ों के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, आयशा शर्मा ने आउटिंग के दौरान गुलाबी रंग का सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा और प्लाजो पहना था. इस ड्रेस में उनकी ब्रा साफ नजर आ रही थी, जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
दरअसल, आयशा शर्मा को आउटिंग के दौरान स्पॉट किया गया. जहां उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहना था. एक फैन ने उन्हें रोककर फोटो क्लिक कराई. इसके बाद पैपराजी ने उन्हें रोककर फोटो लेने के लिए कहा. एक्ट्रेस वहां पर रुकीं और उन्होंने पैपराजी को फोटो लेने का मौका दिया. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वीडियो वायरल होते ही लोग उनके कपड़ों को लेकर कमेंट कर रहे हैं.
आयशा की वीडियो वायरल होने के साथ ही यूजर्स ने इस पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने उनके जेस्चर की तारीफ करते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने कितनी नरमी के साथ फैंस के साथ फोटोज क्लिक कराए. वहीं एक यूजर ने उनके कपड़ों के कारण उन्हें भिखारन तक कह दिया. यूजर ने उनके लुक पर कहा, ‘भिखारन लग रही है.’ वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे मैडम आपकी ब्रा दिख रही है.’ वहीं एक यूजर ने लिखा कि उन्हें कपड़े पहनने का तरीका नहीं पता.
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब आयशा शर्मा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा हो. इससे पहले एक्ट्रेस आयशा ने एक पार्टी में बैकलैस मोनोक्रोम जंपसूट पहना था. सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस को लेकर काफी आलोचना की गई थी. एक बार आयशा लूज पजामे में नजर आई थीं और फोटोज क्लिक कराने से पहले वे अपना पजामा सही कर रही थीं, जिसके कारण ट्रोलर्स ने उन्हें पहले पजामा सही से पहनने की सलाह दी थी.
Sadhivi Aashta Gopal biography: साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती का मूल नाम महिमा शर्मा है, उनके…
कटिहार सड़क हादसा: बिहार के कटिहार जिले में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की…
दिल्ली में एक बार फिर चोरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.…
SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर शिवांग कुमार की कहानी किसी फिल्म से कम…
Delhi Police: सेंट्रल दिल्ली में अजमेरी गेट के पास एस.एन. मार्ग पर एक कोठे में…
रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बेमिसाल 15 साल! कप्तान हार्दिक पंड्या ने…