<
Categories: मनोरंजन

दुनिया की सबसे बोल्ड मां! ‘प्रोटेक्शन यूज करना मत भूलना’, Ajay Devgn संग काम कर चुकी एक्ट्रेस को मम्मी की टिप्स

रोशनी वालिया ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत कर पहचान बनाई और बाद में फिल्मों में कदम रखा. मां के सपोर्ट और खुली परवरिश ने उन्हें मजबूत बनाया. कम उम्र में इंडस्ट्री का अनुभव मिला, जिससे वa जल्दी समझदार बनीं और आज अपने टैलेंट से लगातार आगे बढ़ रही हैं.

एक्ट्रेस रोशनी वालिया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी, जहां उन्होंने कई शोज में काम करके लोगों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई. कम उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था और धीरे-धीरे अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ती गईं. उनके काम को लोगों ने हमेशा सराहा है और इसी वजह से वो इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं.

रोशनी का बचपन आम बच्चों से काफी अलग रहा है क्योंकि वो बहुत छोटी उम्र से ही कैमरे और शूटिंग सेट्स के माहौल में रही हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कम उम्र में ही बड़े लोगों के साथ काम करने की वजह से वो समय से पहले परिपक्व हो गईं. इस एक्सपीरिएंस ने उन्हें न केवल एक्टिंग की बारीकियां सिखाईं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की अंदरूनी सच्चाइयों और प्रतिस्पर्धा को समझने में भी मदद की.

करियर में मां का अहम योगदान

रोशनी अक्सर अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देती हैं. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए अपने शहर को छोड़कर मुंबई में बसने का बड़ा फैसला लिया था. ये त्याग और सपोर्ट ही उनके करियर की मजबूत नींव बना. मां के इसी विश्वास और सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया और आज वो जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी मां की अहम भूमिका रही है.

खुली सोच और आजादी भरा पालन-पोषण

न्यूज 18 की माने तो रोशनी का कहना है कि उनकी परवरिश बेहद मॉडर्न और खुली सोच वाले माहौल में हुई है. उनकी मां ने उन्हें कभी बेवजह की बंदिशों में नहीं बांधा, बल्कि हमेशा एक दोस्त और गाइड की तरह उनका साथ दिया. इसी वजह से वो खुद को एक संतुलित और समझदार इंसान मानती हैं. उनकी मां उन्हें जीवन को खुलकर जीने और सही फैसले लेने की आजादी देती हैं.

रोशनी ने एक दिलचस्प बात शेयर करते हुए बताया कि उनकी मां उनसे हमेशा खुलकर बात करती हैं और उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह देती रहती हैं और मां ने कहा प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करना. वो अपनी बेटियों के साथ दोस्त की तरह व्यवहार करती हैं और जीवन के जरूरी पहलुओं पर खुलकर चर्चा करती हैं. साथ ही वो रोशनी को जीवन को एन्जॉय करने और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए भी प्रेरित करती हैं.

टीवी और फिल्मों में सफर

रोशनी वालिया ने टीवी शोज जैसे ‘महाराणा प्रताप’ और ‘तारा फ्रॉम सितारा’ में काम करके लोकप्रियता हासिल की. इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ से बॉलीवुड में कदम रखा. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन उनके करियर के लिए ये एक अहम शुरुआत रही.

 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST