Akanksha Chamola Viral Video: आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये एलिमनी मांगने की खबरों को खारिज किया. उन्होंने ‘शुगर डैडी’ वाली ट्रोलिंग का भी जवाब दिया. बच्चों के सवाल पर आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया और कहा कि वह दोबारा शादी नहीं करेंगी.
अपने ही पति को ये क्या कह गई Akanksha Chamola
Akanksha Chamola Viral Video: गौरव खन्ना से अलग हो चुकीं आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने तलाक को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि वह गौरव से 10 करोड़ रुपये एलिमनी यानी गुजारा भत्ता मांग रही हैं. अब आकांक्षा ने इन खबरों पर खुलकर अपनी बात रखी है और इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आकांक्षा से सीधे पूछा गया कि क्या वह 10 करोड़ रुपये एलिमनी के तौर पर मांग रही हैं. इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्होंने इतनी बड़ी रकम मांगी होती और उन्हें मिल भी गई होती, तो वह वहां बैठकर इंटरव्यू नहीं दे रही होतीं. आकांक्षा ने कहा कि अगर सच में उनके पास इतने पैसे होते, तो वह कब का देश छोड़कर चली गई होतीं. उनके इस जवाब ने साफ कर दिया कि 10 करोड़ रुपये की एलिमनी वाली खबर को वह अफवाह मानती हैं.
आकांक्षा ने उन ट्रोलर्स को भी जवाब दिया, जो गौरव से शादी को लेकर उन्हें ‘शुगर डैडी सीकर’ कहते हैं. गौरव उनसे करीब 10 साल बड़े हैं और आकांक्षा ने 24 साल की उम्र में उनसे शादी की थी. इस पर उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 साल उम्र का अंतर होने से कोई ‘शुगर डैडी’ नहीं बन जाता. उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: जिस अरिजीत को हराकर बने थे विनर, उसी का सलमान ने लिया नाम; नसीहत सुन रो पड़े ‘रॉकस्टार बेबी’
इंटरव्यू में आकांक्षा से गौरव की बच्चे की इच्छा को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें लगता था कि उनके शरीर में दूध नहीं आएगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में किसी और से शादी करके बच्चे के बारे में सोचेंगी, तो आकांक्षा ने साफ कहा कि वह शादी ही नहीं करेंगी. उनके बेबाक और मजेदार जवाबों ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
ये भी पढ़ें: Lucknow: प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी, पति ने लगाया पता, फिर फिल्मों की तरह किया ऐसा काम…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…