<
Categories: मनोरंजन

Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! 250 करोड़ पहुंचने वाली है कमाई; विदेशों में मचा रही धूम

Hanuman Ansh Box Office Collection: छठे शनिवार को फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले दिन के मुकाबले 76.2 फीसदी ज्यादा है. इस दिन शो की संख्या बढ़कर 7,449 हो गई, जबकि फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 52 फीसदी रही.

Hanuman Ansh Box Office Collection: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी है. फिल्म ने अपने छठे शनिवार यानी 37वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दर्ज किया. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 37वें दिन भारत में 18.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इस दिन फिल्म के कुल 7,449 शो चले. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 192.13 करोड़ रुपये हो गई है.’हनुमान अंश’ ने 11 सितंबर को अपने छठे शुक्रवार यानी 36वें दिन 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस दिन फिल्म के 5,743 शो हुए और ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 38 फीसदी रही. इसके अगले दिन यानी 12 सितंबर को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

छठे शनिवार को फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले दिन के मुकाबले 76.2 फीसदी ज्यादा है. इस दिन शो की संख्या बढ़कर 7,449 हो गई, जबकि फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 52 फीसदी रही.

192 करोड़ के पार पहुंचा भारत में नेट कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालें तो शुरुआती हफ्तों के बाद इसकी कमाई में लगातार मजबूती देखने को मिली है. ‘हनुमान अंश’ ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 40 लाख रुपये रहा. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया.चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया और इसने 61 करोड़ रुपये बटोरे. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. 37वें दिन के कलेक्शन को जोड़ने के बाद फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 192.13 करोड़ रुपये पहुंच गई है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 227 करोड़ रुपये हो गया है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 236 करोड़ के पार

विदेशी बाजार में भी ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 37वें दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 9.50 करोड़ रुपये हो गई है.भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 236.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

हिंदी 2D वर्जन की ऑक्यूपेंसी 56.31 फीसदी

फिल्म के हिंदी 2D वर्जन ने 37वें दिन भी अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज की. पूरे दिन की औसत ऑक्यूपेंसी 56.31 फीसदी रही. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 29.77 फीसदी थी, जबकि दोपहर के शो में यह बढ़कर 60.31 फीसदी हो गई.शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 66.46 फीसदी रही. वहीं, रात के शो में दर्शकों की सबसे ज्यादा मौजूदगी देखने को मिली और ऑक्यूपेंसी 68.69 फीसदी तक पहुंच गई.

कंगना रनौत ने भी की फिल्म की तारीफ

‘हनुमान अंश’ को दर्शकों के साथ-साथ कुछ सेलिब्रिटीज का भी समर्थन मिला है. विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म का निर्देशन किया है, जबकि शोबिनॉ सत्य ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी श्रद्धा, आस्था और नीम करौली बाबा से जुड़े लोगों के व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित है.एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ की थी. 2 सितंबर को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया साझा की और अपने फॉलोअर्स से इसे देखने की अपील की.कंगना ने फिल्म को सामान्य फिल्म से अलग बताते हुए कहा कि यह एक तरह का आध्यात्मिक अनुभव है. उन्होंने नीम करौली बाबा से जुड़े लोगों के अनुभवों को फिल्म में दिखाए जाने की तारीफ की.फिल्म की कहानी आस्था, भक्ति और उन लोगों के अनुभवों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका नीम करौली बाबा से आध्यात्मिक जुड़ाव रहा है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST