Akanksha Chamola Viral Video: गौरव खन्ना से अलग हो चुकीं आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने तलाक को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि वह गौरव से 10 करोड़ रुपये एलिमनी यानी गुजारा भत्ता मांग रही हैं. अब आकांक्षा ने इन खबरों पर खुलकर अपनी बात रखी है और इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
10 करोड़ की एलिमनी पर भी तोड़ी चुप्पी
मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आकांक्षा से सीधे पूछा गया कि क्या वह 10 करोड़ रुपये एलिमनी के तौर पर मांग रही हैं. इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्होंने इतनी बड़ी रकम मांगी होती और उन्हें मिल भी गई होती, तो वह वहां बैठकर इंटरव्यू नहीं दे रही होतीं. आकांक्षा ने कहा कि अगर सच में उनके पास इतने पैसे होते, तो वह कब का देश छोड़कर चली गई होतीं. उनके इस जवाब ने साफ कर दिया कि 10 करोड़ रुपये की एलिमनी वाली खबर को वह अफवाह मानती हैं.
’10 साल बड़ा है तो शुगर डैडी नहीं’
आकांक्षा ने उन ट्रोलर्स को भी जवाब दिया, जो गौरव से शादी को लेकर उन्हें ‘शुगर डैडी सीकर’ कहते हैं. गौरव उनसे करीब 10 साल बड़े हैं और आकांक्षा ने 24 साल की उम्र में उनसे शादी की थी. इस पर उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 साल उम्र का अंतर होने से कोई ‘शुगर डैडी’ नहीं बन जाता. उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: जिस अरिजीत को हराकर बने थे विनर, उसी का सलमान ने लिया नाम; नसीहत सुन रो पड़े ‘रॉकस्टार बेबी’
बच्चे के सवाल पर भी बेबाक जवाब
इंटरव्यू में आकांक्षा से गौरव की बच्चे की इच्छा को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें लगता था कि उनके शरीर में दूध नहीं आएगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में किसी और से शादी करके बच्चे के बारे में सोचेंगी, तो आकांक्षा ने साफ कहा कि वह शादी ही नहीं करेंगी. उनके बेबाक और मजेदार जवाबों ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
ये भी पढ़ें: Lucknow: प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी, पति ने लगाया पता, फिर फिल्मों की तरह किया ऐसा काम…