<
Categories: मनोरंजन

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का छलका दर्द: पवन सिंह के साथ जहरीले रिश्ते और प्रताड़ना का किया सनसनीखेज खुलासा

अक्षरा सिंह ने एक भावुक साक्षात्कार में पवन सिंह पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए है अभिनेत्री का दावा है कि वह रिश्ता केवल प्यार तक सीमित नहीं था.

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ अक्षरा सिंह और ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के बीच का विवाद एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है कभी सिल्वर स्क्रीन पर अपनी केमिस्ट्री से आग लगाने वाली यह सबसे पसंदीदा जोड़ी आज एक कड़वी कानूनी और मानसिक जंग लड़ रही है अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने अतीत के उन काले पन्नों को पलटा है जिन्हें उन्होंने सालों तक सीने में दबा कर रखा था प्यार से नफरत तक के इस सफर की शुरुआत पवन सिंह की अचानक हुई दूसरी शादी से हुई अक्षरा जो पवन सिंह के साथ लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में थी उन्होंने आरोप लगाया है कि 2018 में ज्योति सिंह के साथ पवन की शादी के बारे में उन्हें अंधेरे में रखा गया था जिससे उनके रिश्ते की नींव पूरी तरह ढह गई. 

अक्षरा सिंह ने एक भावुक साक्षात्कार में पवन सिंह पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए है अभिनेत्री का दावा है कि वह रिश्ता केवल प्यार तक सीमित नहीं था बल्कि उसमें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का खौफनाक दौर शामिल था उन्होंने बताया कि पवन सिंह उन्हें कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटते थे और एक बार स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि उनकी जान पर बन आई थी ब्रेकअप के बाद भी अक्षरा की मुश्किलें कम नहीं हुई उन्होंने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर उन्हें फिल्मों से बाहर निकलवाया और पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री ने उनका बहिष्कार कर दिया ताकि उनका करियर खत्म हो जाए. 

 
इतना ही नहीं, अक्षरा ने खुलासा किया कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने और चेहरे पर तेजाब फेंकने जैसी खौफनाक धमकियां दी गई इन परिस्थितियों से तंग आकर उन्होंने साल 2019 में पुलिस में FIR भी दर्ज कराई थी अक्षरा के अनुसार, पवन सिंह शादीशुदा होने के बावजूद उन पर रिश्ता बनाए रखने का अनैतिक दबाव डालते थे और इनकार करने पर अभद्र व्यवहार करते थे इस कठिन समय में अपने पिता के शब्दों ‘कमजोर मत बनो’ से प्रेरणा लेकर अक्षरा ने खुद को संभाला दूसरी ओर पवन सिंह ने इन आरोपों पर हमेशा चुप्पी साधे रखी है, हालांकि उन्होंने अपनी शादी को परिवार की मर्जी बताया था वर्तमान में पवन खुद अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के मामले का सामना कर रहे है इस पूरे विवाद और विरोध के बावजूद अक्षरा सिंह ने खुद को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है और आज वह ‘बिग बॉस OTT’ जैसी राष्ट्रीय पहचान और सबसे महंगी अभिनेत्री के टैग के साथ इंडस्ट्री पर राज कर रही है .

Mansi Sharma

Recent Posts

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST