<
Categories: मनोरंजन

अक्षरा सिंह का ज्योति सिंह को मिला बड़ा साथ: ‘पवन सिंह की पत्नी को 100 करोड़ भी मिले तो कम है’

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि तलाक के मामले में ज्योति का गुजारा भत्ता (Alimony) मांगना उनका हक है. अक्षरा के अनुसार, एक महिला की सुरक्षा के लिए 100 करोड़ रुपये भी कम है और उसे पूरा आर्थिक सहयोग मिलना चाहिए.

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे गुजारा भत्ता (Alimony) के विवाद में बड़ा बयान दिया है.  अक्षरा, जो कभी पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है, ने ज्योति सिंह की मांग को सही ठहराया है.  उन्होंने कहा कि एक महिला को तलाक के बाद वित्तीय सुरक्षा मिलना उसका हक है और इसमें कोई सीमा नहीं होनी चाहिए.

‘बेटी का हक मिलना चाहिए’ – अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब कोई लड़की शादी करके किसी के घर जाती है, तो वह पूरी तरह से पति की जिम्मेदारी होती है.  अक्षरा ने साफ शब्दों में कहा, ज्योति सिंह अपना हक मांग रही है और उन्हें यह पूरा मिलना चाहिए.  वह चाहे 10 करोड़ मांगें, 20 करोड़ या 100 करोड़ रुपये, एक महिला के सम्मान और उसकी सुरक्षा के आगे यह रकम भी कम हो सकती है. 

क्या है पूरा विवाद?

ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.  ज्योति ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उनके पास कमाई का कोई स्वतंत्र जरिया नहीं है, जबकि पवन सिंह एक बड़े सुपरस्टार है.  उन्होंने पवन सिंह से अपनी भविष्य की सुरक्षा और खर्चों के लिए भारी भरकम गुजारा भत्ता (Maintenance) की मांग की है.  ज्योति ने पवन सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और छोड़ देने के आरोप भी लगाए है.

अक्षरा और पवन सिंह का पुराना रिश्ता

इस बयान के मायने इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता एक समय पर भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था.  उनके अलग होने के बाद भी काफी विवाद हुए थे.  अब पवन सिंह की पत्नी के पक्ष में आकर अक्षरा ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है.
Mansi Sharma

Recent Posts

दुनिया की 2 ऐसी खतरनाक बीमारियां… जिनके दर्द से अच्छी लगने लगती है मौत, इन 5 तरह से करें बचाव

World Painful Disease: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले रही…

Last Updated: March 30, 2026 17:52:20 IST

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का तगड़ा एक्शन, रोहिणी में 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…

Last Updated: March 30, 2026 17:46:01 IST

10 हजार से भी कम में मिल रहे हैं ये 5 टॉप स्मार्टफोन्स, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Redmi 13C 5G भी शामिल

आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:09 IST

कौन हैं नेहा पांचाल? UPPCS में दिखाया जलवा, परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी के साथ हासिल की रैंक 1

UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…

Last Updated: March 30, 2026 17:20:14 IST

Delhi NCR Storm Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, क्या आ गया फिर से छतरी निकालने का समय?

Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी समेत कई…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:29 IST

क्या है जन विश्वास बिल? ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी खत्म होने पर भी मिलेगी 30 दिनों की छूट, चला सकेंगे वाहन

इसके बिल के तहत आपको किसी प्रकार की रोक टोक का सामना नहीं करना पड़ेगा.…

Last Updated: March 30, 2026 17:11:57 IST