<
Categories: मनोरंजन

‘मैंने पहले ही कहा था…’ राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर अक्षय कुमार ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इस दौरान उन्होंने एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने फिल्मों में पैसा लगाने को सबसे बड़ी गलती बताया.

Akshay Kumar on Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आजकल फ़िल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने राजपाल यादव के चल रहे 9 करोड़ रुपये के चेक-बाउंस केस पर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने दिवंगत दिग्गज एक्टर असरानी के साथ काम करने के बारे में भी बात की. अक्षय कुमार ने हाल ही में असरानी के साथ हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि असरानी ने एक बार कहा था कि कभी फिल्में प्रोड्यूस मत करना.

इन बातों के साथ उन्होंने राजपाल यादव के केस पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि असरानी साहब ने कहा था कि कभी अपनी फिल्में प्रोड्यूस मत करना. मैंने फिल्मों में पैसा लगाया, ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. मैंने राजपाल यादव से कहा था कि फिल्में प्रोड्यूस मत करो. हम एक्टर्स हैं और प्रोड्यूसर्स जानते हैं कि फिल्में कैसे प्रोड्यूस की जाती हैं. इसलिए जब आपको इसका तरीका नहीं पता, तो आपको प्रोड्यूसर बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. अगर आप एक्टर हैं, तो आपको एक्टर ही रहना चाहिए. शॉर्टकट से जल्दी पैसा कमाने के बारे में मत सोचो. 

‘राजपाल के साथ काम करने में मजा आता है’

उन्होंने इस मामले में आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि राजपाल इस मुश्किल से पूरी तरह बाहर आ जाएंगे. वह कितने ज़बरदस्त एक्टर हैं! जब लोग 100 परसेंट देते हैं, तो वे 120-140 परसेंट देते हैं. उनके साथ काम करने में मज़ा आता है. हमारी नोक-झोंक इतनी नैचुरल होती है कि कभी-कभी तो स्क्रिप्ट में वह लाइन लिखी भी नहीं होती और जब हम उसे बनाकर उन्हें (प्रियदर्शन को) दिखाते हैं, तो उन्हें वह पसंद आती है.’

राजपाल यादव चेक बाउंस केस

बता दें कि राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक-बाउंस केस के सिलसिले में 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे. दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें पैसे चुकाने के लिए और समय देने की उनकी अर्जी खारिज कर दिया था, जिसके बाद 5 फरवरी को उन्होंने सरेंडर कर दिया था. हालांकि बाद में कोर्ट ने 18 मार्च तक उनकी सजा पर रोक लगा दी और उन्हें कुछ समय के लिए राहत दी. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में दिखे पीएम मोदी, सभी राज्यों के सीएम के साथ की मीटिंग; दिए ये निर्देश

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…

Last Updated: March 27, 2026 23:11:01 IST

RCB vs SRH: कप्तानी में ईशान किशन का शानदार रिकॉर्ड, आंकड़े देख टेंशन में RCB, बेंगलुरु में काटेंगे बवाल!

Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार…

Last Updated: March 27, 2026 22:47:59 IST

IPL 2026 Commentators: डिविलियर्स-रैना की वापसी, आर अश्विन करेंगे डेब्यू, कॉमेंट्री पैनल का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…

Last Updated: March 27, 2026 21:53:39 IST

Delhi Budget: 750 नए आरोग्य मंदिर, मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर…दिल्ली में 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पास

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का…

Last Updated: March 27, 2026 21:27:35 IST

पैरासिटिक इन्फेक्शन क्या है? जिसकी चपेट में आने पर घटा सबा आजाद का 4 KG वजन, जानें लक्षण, बचाव और इलाज

Saba Azad Parasitic Infection:  सबा को एक गंभीर पैरासिटिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती…

Last Updated: March 27, 2026 21:10:23 IST

IPL का अंजान बल्लेबाज, पंजाब किंग्स को फाइनल में फिर पहुंचाएगा? श्रेयस अय्यर को बड़ी उम्मीदें

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आर्य ने अपनी निडर बल्लेबाज़ी और लगातार अच्छे…

Last Updated: March 27, 2026 20:54:01 IST