अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फैंस ‘हेरा फेरी 3’ का लंबे समय का इंतजार कर रहे हैं. इसकी रिलीज को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर क्या कहा.
रिलीज को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू दिया. यहां उन्होंने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बड़ी जानकारी दी. अभिनेता ने कहा, ‘फिल्म ‘हेरा फेरी 3′ अभी फिलहाल तो नहीं बन रही है.’ यह सुन होस्ट ने कहा वह सदमे में आ गए. तो अक्षय कुमार ने जवाब में कहा, ‘मुझे खुद झटका लगा था. कोई बात नहीं, ”वेलकम बना ली. थोड़ा कुछ मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए. अभी एक साल तो नहीं है. उसके बहुत सारे मुद्दे हैं, ऐसा नहीं है कि हम तीनो साथ नहीं हैं.’ आखिरी में अभिनेता ने बोला, ‘अपने आप आएगा, जब वक्त आएगा तब फिल्म बन जाएगी. बस यही है कि बुढ़ापा ना हो जाए तब तक.’
‘हेरा फेरी 3’ के बारे में
प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बहुत विवाद हुआ था. बताया गया कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है. लेकिन फिर कहा गया कि सबकुछ ठीक हो गया है. फिल्म ‘हेरा फेरी’ पहली बार 2000 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म में बाबूराव गणपतराव आप्टे (परेश), राजू (अक्षय) और श्याम (सुनील) की मशहूर तिकड़ी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था. इसके बाद साल 2006 में ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज हुई थी.
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार इस वक्त हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी जैसे आदि कलाकार नजर आ रहे हैं.फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है.