<
Categories: मनोरंजन

अक्षय कुमार की अधूरी प्रेम कहानी: कॉलेज क्रश को इंप्रेस करने के चक्कर में हुई थी जमकर पिटाई!

अक्षय कुमार ने कॉलेज के दिनों का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि 40 साल पहले एक क्रश को इंप्रेस करने के लिए वह उसके घर के बाहर गाना गा रहे थे, तभी पड़ोसियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी. अक्षय ने मजाक में कहा कि ज्यादा मेहनत करने पर कभी-कभी मार भी खानी पड़ती है.

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और अनुशासन के लिए जाने जाते है, लेकिन उनके कॉलेज के दिन काफी शरारत भरे थे.  हाल ही में एक टीवी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ (Wheel of Fortune) के दौरान अक्षय ने अपनी एक पुरानी और मजेदार लव स्टोरी साझा की, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग लोटपोट हो गए.

40 साल पुरानी याद

अक्षय कुमार ने बताया कि यह बात आज से करीब 40 साल पहले की है जब वह कॉलेज में थे.  उन्हें एक लड़की बहुत पसंद थी.  उसे इंप्रेस करने के लिए अक्षय कुमार  ने गाना सीखा और अपने एक दोस्त को साथ लिया जिसे गिटार बजाना आता था.  अक्षय कुमार  ने सोचा कि फिल्मी अंदाज में गाना गाकर वह लड़की का दिल जीत लेंगे.

पिटाई से हुआ अंत

अक्षय कुमार ने किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘मैं सच कह रहा हूं, मैं उसके घर के बाहर गया और गाना गाने लगा, मेरा दोस्त गिटार बजा रहा था.  मुझे लगा था कि वह खिड़की पर आएगी, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उल्टा.  अक्षय ने हंसते हुए बताया कि लड़की तो बाहर नहीं आई, लेकिन उसके पड़ोसी बाहर निकल आए.  उन पड़ोसियों ने अक्षय कुमार और उनके गिटार बजाने वाले दोस्त की जमकर धुलाई कर दी. 

ज्यादा मेहनत का फल

अक्षय कुमार ने मजाक में कहा कि कभी-कभी किसी को पाने के लिए ‘ज्यादा मेहनत’ करना भी भारी पड़ जाता है और उसका नतीजा पिटाई के रूप में मिलता है.  आज अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और दो बच्चों (आरव और नितारा) के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे है, लेकिन उनकी यह पुरानी याद आज भी उनके फैंस को खूब गुदगुदा रही है.  अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में नजर आएंगे.
Mansi Sharma

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST