एलेक्जेंड्रा डैडारियो बोली कभी भी बोल्ड या ग्लैमरस दिखने के लिए नहीं किये बोल्ड सीन्स, अक्सर शरीर को छुपाने की करती है कोशिश लेकिन अगर कहानी की डिमांड है न्यूड सीन्स तो...
Alexandra Daddario: हॉलीवुड की एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा डैडारियो बेहद फेमस है उन्होंने True Detective, The White Lotus, San Andreas और Baywatch जैसी फिल्मों और सीरीज में काम किया है, जिसकी वजह से लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं. वह हमेशा अपने काम और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने करियर, ऑन स्क्रीन न्यूड सीन्स और उस एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की है. डैडारियो का कहना है कि उन्होंने कभी खुद को सेक्सी गर्ल नहीं माना बल्कि हमेशा अपने रोल और परफॉर्मेंस पर ध्यान दिया है.
एलेक्जेंड्रा डैडारियो का कहना है कि उन्होंने कभी भी खुद को किसी भी ग्लैमरस और सेक्सी इमेज में खुद को फिट करने की कोशिश नहीं की है. उनका ऐसा मानना है कि जब भी वह सड़क पर चलती है और उन्हें कोई देखकर सीटी बजाता है तो उन्हें काफी अनकंफरटेबल महसूस होता है और इसी वजह से वह हमेशा अपने शरीर को छुपाने की कोशिश करती है ना कि दिखाने की. उनका ऐसा भी कहना है कि उन्होंने न्यूड और बोल्ड सीन सिर्फ इसीलिए किये क्योंकि वह उस कैरेक्टर के लिए बहुत जरूरी थे ना कि यह साबित करने के लिए कि वह बोल्ड है.
एलेक्जेंड्रा ने बताया कि Baywatch जैसी फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें बोल्ड सीन देने पड़े उनका ऐसा कहना है की सीन देना उनके लिए आसान नहीं था यह बहुत ही सेंसिटिव और मुश्किल था लेकिन ऐसे ही चैलेंज उन्हें स्ट्रांग बनने पर मजबूर करते हैं. उन्होंने कहा कि यह सीन कभी भी कॉन्फिडेंस दिखाने के लिए नहीं किया बल्कि इसलिए किया क्योंकि कहानी को उन सींस की जरूरत थी.
एलेक्जेंड्रा के मुताबिक अगर किसी कहानी में न्यूड सीन की जरूरत है तो उसे करना गलत नहीं होता है, अलेक्जेंड्रा यह भी कहती है की नग्नता इंसान के नेचर का एक हिस्सा होता है. अगर वह उस रोल को बेहतर बनाने के लिए मदद करता है तो इसे करने में कोई हिचक नहीं होती है. वह यह भी मानती है कि लोग इन चीजों पर जरूर से ज्यादा सोचते हैं और रिएक्ट करते हैं जबकि वह खुद इसके बारे में इतना नहीं सोचती हैं.
PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…
Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…
Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…
Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…
SDM UPPSC Story: यूपीएसएससी में इस साल डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों में से 21…
KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…