<
Categories: मनोरंजन

क्या सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी आलिया भट्ट और शरवरी की ‘अल्फा’? जाने OTT रिलीज को लेकर हो रही चर्चा की पूरी सच्चाई

Alpha Thriller Movie: आलिया भट्ट और शरवरी की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है. फिल्म की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है.आइए  रिपोर्ट्स के मुताबिक जानते हैं कि ये बातें कहां तक सही है.

Alpha movie release date: आलिया भट्ट और शरवरी की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘Alpha’ को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं. फिल्म के पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें तेज हो गई थीं कि शायद यह फिल्म सिनेमाघरों को छोड़कर सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है. लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है.

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Alpha’ को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की टीम अभी शूटिंग के आखिरी चरण में है और इसे अप्रैल में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह प्रोजेक्ट खास तौर पर थिएटर एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसलिए OTT रिलीज का कोई प्लान नहीं है.

क्यों टली फिल्म की रिलीज?

‘Alpha’ को पहले अगस्त में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदली गई. फिर इसे दिसंबर 2025 के लिए शिफ्ट किया गया, मगर अब इसमें भी बदलाव हुआ. मेकर्स के अनुसार, फिल्म के VFX पर ज्यादा समय लगाया जा रहा है, ताकि दर्शकों को बेहतरीन विजुअल अनुभव मिल सके. इसी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई.

यशराज फिल्म्स ‘स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म’

‘Alpha’ खास इसलिए भी है क्योंकि यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान एक्शन फिल्म है. फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और इसमें आलिया भट्ट और शरवरी के साथ बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

आलिया भट्ट ने क्या कहा?

आलिया भट्ट पहले ही यह कह चुकी हैं कि ‘Alpha’ उनके करियर की एक खास फिल्म है. उन्होंने माना कि महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म बनाना अपने आप में एक जोखिम है, लेकिन वह इस चुनौती को लेकर काफी उत्साहित हैं.फिलहाल साफ है कि ‘Alpha’ OTT पर नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी. मेकर्स इसे बड़े पर्दे के लिए एक दमदार और विजुअली शानदार फिल्म बनाना चाहते हैं. अब दर्शकों को बस अप्रैल का इंतजार है, जब यह फिल्म थिएटर में धमाका करेगी. 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST