<

Amaal Mallik ने शो में अपनी हरकतों के लिए Tanya Mittal से दुनिया के सामने मांगी माफी! रोमांस की खबरों पर पर किया रिएक्ट

Tanya Mittal-Amaal Mallik : बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) खत्म हो चुका है, लेकिन इस सीजन के कंटेस्टेंट अभी भी खबरों में बने हुए हैं. वही अब तान्या मित्तल-अमाल मलिक एक बार खबरों में आए हैं. शो में दिखाएं तान्या मित्तल-अमाल मलिक के रोमांस एंगल पर खूद अमाल मलिक ने अब रिएक्ट किया है.

Tanya Mittal-Amaal Mallik: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) खत्म होने बाद भी तान्या मित्तल का जलवा लगातार बना हुआ है, उनसे जुड़ी खबरे हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती है. हाल ही में अब बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने भी शो बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद तान्या मित्तल संग अपने रिश्ते को लेकर बात की है और एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 

शो “बिग बॉस 19” में दिखाया तान्या मित्तल और अमाल मलिक का रोमांस

दरअसल, सलमान खान के शो “बिग बॉस 19” में तान्या मित्तल और अमाल मलिक की दोस्ती को रोमांटिक एंगल से सोशल मीडिया पर दिखाया गया है. कई लोगों को शो में दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आ रही थी. सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियो क्लिप भी काफी वायरल हो रहे थे. जिसके बाद अब अमाल मलिक ने इस पर रिएक्ट किया है और तान्या मित्तल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर बात की है. अमाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्विट किया और साफ किया कि रियलिटी शो“बिग बॉस 19” में दोनों के बीच जो पल शेयर हुए और जो दिखाए गए, वे शो के फॉर्मेट के हिसाब से थे उन्हें रोमांटिक नहीं समझना चाहिए

अमाल मलिक ने तान्या मित्तल से मंगी माफी

अमाल मलिक ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “भाई यह एक ‘टास्क’ था.” यह समझाते हुए कि कंटेस्टेंट से होस्ट या मेहमानों के निर्देशानुसार एक्टिविटी में हिस्सा लेने की उम्मीद की जाती है. डांस स्किट या परफॉर्मेंस के लिए कपल बनाना अक्सर चैनल के क्रिएटिव डायरेक्शन का हिस्सा होता है और इसे “बेमतलब के रोमांस” में नहीं बदलना चाहिए. इसके साथ ही अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के सपोर्ट की भी सहारना की खासकर उन पलों में जब वह इमोशनली परेशान थे. तान्या को धन्यावाद कहते हुए अमाल मलिक ने पोस्ट में आगे लिखा – “मैंने गुस्से में या उसे चिढ़ाने के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए मुझे सच में खेद है.”

अब एक दूसरे से बात नहीं करते अमाल मलिक और तान्या मित्तल

इसके अलावा अमाल मलिक ने फैंस से उन्हें और तान्या को रोमांटिक तौर पर ना जोड़ने के लिए आग्रह किया और कहा कि ऐसी धारणाएं उनकी पब्लिक इमेज पर गलत असर डाल सकती है. इसके अलावा अमाल ने पर्सनल बाउंड्री का सम्मान करने और दोस्ती या टीम वर्क को अटकलों में न बदलने के महत्व पर जोर दिया. बता दें बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल और अमाल मलिक ने काफी समय एक साथ बिताया है, भले ही दोनों अब एक दूसरे से बात नहीं करते है और दोनों की दोस्ती में कड़वाहट है, लेकिन शो के मीड में अमाल और तान्या एक दूसरे के बहुत अच्छा दोस्त थे. तान्या भी पूरे दिन सिर्फ अमाल का नाम रटती थी और उनका स्वेटर पहनकर घूमती थीं. लेकिन बिग बॉस 19 में दोनों की बेहद गंदी लड़ाई हो गई, जिसके बाद तान्या मित्तल और अमाल मलिक ने एक दूसरे से बात नहीं की.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

सीएम योगी ने दी खुशखबरी, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बढ़ेगी सैलेरी, कब मिलेगा मानदेय?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया. साथ ही…

Last Updated: April 4, 2026 15:13:52 IST

जेल की दीवारें भी नहीं रोक पाईं हौसला! कैदी ने ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ में किया टॉप, मिलेगा सम्मान

वाराणसी की जिला जेल में बंद रहते हुए एक व्यक्ति ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा…

Last Updated: April 4, 2026 15:08:14 IST

पेट्रोल-डीजल के बाद अब बढ़े CNG के दाम, कितनी चुकानी होगी कीमत; फटाफट करें नोट

Fuel Price Hike: निजी ईंधन कंपनी Torrent Gas ने CNG की कीमतों में 2.50 रुपये…

Last Updated: April 4, 2026 15:06:28 IST

Inflammation: शरीर में सूजन के संकेत क्या है? एक्यूट और क्रोनिक में फर्क समझें, उपचार के तरीके

Inflammation Acute vs Chronic: क्या शरीर में सूजन हमेशा सामान्य होती है? यह कैसे होता…

Last Updated: April 4, 2026 15:04:12 IST

CBSE पाठ्यक्रम पर सियासी घमासान, भाषा की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए शिक्षा नीति पर बड़े सवाल

CBSE Curriculum Controversy: एम.के. स्टालिन ने CBSE स्ट्रक्चर को हिंदी थोपने की रणनीति बताते हुए…

Last Updated: April 4, 2026 15:00:24 IST

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST