<
Categories: मनोरंजन

मेजर मुकुंद पर बनी फिल्म ‘अमरान’ गोल्डन पीकॉक अवार्ड के लिए नॉमिनेट! जानिए क्या है कहानी, कमल हासन ने किया रिएक्ट

बॉलिवुड और साउथ के मशहुर एक्टर कमल हासन ने IFFI में ओपनिंग फीचर बनी फिल्म 'अमरान' की टीम को बधाई दी है. फिल्म 'अमरान' को गोल्डन पीकॉक अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया है.

हाल में रिलीज हुई मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अमरान’, IFFI में ओपनिंग फीचर बनी हैं, इस फिल्म को 56वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ( IFFI ) में भारतीय पैनोरमा सेक्शन की ओपनिंग फिल्म चुना गया है. इतना ही नहीं, फिल्म ‘अमरान’ को गोल्डन पीकॉक अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया है.इस खास मौके पर बॉलिवुड और साउथ के मशहुर एक्टर कमल हासन ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है.

कमल हासन ने सोशल माीडिया पर दी टीम को बधाई

कमल हासन ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘अमरान’ का एक पोस्टर शेयर किया और  लिखा कि “मुझे बेहद गर्व है कि अमर शहीद मेजर मुकुंद वरदराजन की कहानी, जो भारत की आत्मा को झकझोर देती है, वो अब दुनिया भर में गूंजेंगी.” कमल हासन ने आगे लिखा- “मुझे बेहद खुशी हो रही है कि #Amaran को इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में गोल्डन पीकॉक अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है और यह 56वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, गोवा में भारतीय पैनोरमा सेक्शन की ओपनिंग फीचर फिल्म होगी. जूरी का आभारी हूं और सभी साथी नॉमिनी को बधाई. @IFFIGoa @nfdcindia @MIB_India. यह फिल्म @Rajkumar_KP की है. टीम को बधाई – @Siva_Kartikeyan, @Sai_Pallavi92, @gvprakash, #Mahendran, और @RKFI और @turmericmediaTM की पूरी टीम.” 

“इंडियाज मोस्ट फियरलेस: ट्रू स्टोरीज ऑफ मॉडर्न मिलिट्री हीरोज” पर बनी है फिल्म

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अमरन’ शिव अरोर और राहुल सिंह की किताब “इंडियाज मोस्ट फियरलेस: ट्रू स्टोरीज ऑफ मॉडर्न मिलिट्री हीरोज” पर बनाई गई है. इस इस किताब में मेजर मुकुंद वरदराजन पर एक चैप्टर दिया गया है. जिसमें इंदु अपने दिवंगत पति मुकुंद के जीवन और करियर की यादों में घिरी हुई है और अपने पति की तरफ से अशोक चक्र पुरस्कार लेने जा रही है. इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन ने मेजर मुकुंद वरदराजन का किरदार निभाया हैं और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने मुकुंद की पत्नी इंदु रेबेका वर्गेस का किरदार निभाया है. फिल्म में राहुल बोस, भुवन अरोड़ा, हेताक्षी वी, लालू, अनु थान, श्रीकुमार, श्यामप्रसाद, श्याम मोहन, पॉल टी. बेबी, राजू राजप्पन, शैला दास और गीता कैलाशम जैसे पॉपुलर कलाकार नजर आए हैं. वहीं कमल हासन, विवेक और आर. महेंद्रन, कृष्णानी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म ‘अमरन’ साल 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक तूफान का असर, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…

Last Updated: October 27, 2026 23:31:25 IST

West Bengal road accident: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए निकले थे दूल्हा दुल्हन, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा, 3 की चली गई जान

West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…

Last Updated: October 27, 2026 23:10:27 IST

When is Karwa Chauth: करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:16:34 IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मामूली टक्कर के बाद खूनी झगड़ा, स्कूटी सवार की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:02:07 IST

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद ने लिया खूनी मोड़, मालिक समेत 5 की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…

Last Updated: October 27, 2026 21:42:50 IST

दूसरे पुरुष के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, नाम की मेहंदी भी लगाई… जयपुर में 13 साल पुरानी शादी खत्म

13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…

Last Updated: October 27, 2026 21:24:04 IST