<
Categories: देश

Robert Vadra: रॉबर्ट वाड्रा को बड़ा झटका, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बनाया आरोपी, डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े केस में चार्जशीट दाखिल

Enforcement Directorate: ED ने UK के आर्म्स डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. हालांकि वाड्रा ने इन सभी आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए खारिज किया है.

ED Files Chargesheet: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को पहली बार किसी में मामले में आधिकारिक तौर पर आरोपी बनााया है. ब्लैक मनी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच एजेंसी ने नई चार्जशीट फाइल की है. यह मामला UK के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से संदिग्ध लेनदेन से जुड़ा हुआ है. चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में फाइल की गई है. इसी साल जुलाई में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत वाड्रा का बयान रिकॉर्ड किया गया था.

ED का दावा है कि जांच के दौरान रॉबर्ट वाड्रा और भंडारी के बीच लेनदेन की कड़ियां मिली हैं. नई चार्टशीट के बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ सकता है. सूत्रों के मुताबिक, 2008 के हरियाणा लैंड डील में कथित गड़बड़ियों से जुड़े एक पुराने मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में ED ने अप्रैल 2024 में वाड्रा से लगातार 3 दिन पूछताछ की थी. यह वही केस है जिसमें जमीन की खरीद-बिक्री में गड़बड़ियों का आरोप है.

संजय भंडारी कौन है?

इस पूरे केस के दरम्यान एक नाम जो बार-बार आ रहा है, वह है संजय भंडारी का. भंडारी एक आर्म्स डीलर है. 2016 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड के बाद वह लंदन भाग गया था. हाल ही में, UK की एक कोर्ट ने भारत सरकार की पिटीशन खारिज कर दी, जिसमें UK सुप्रीम कोर्ट में संजय भंडारी के प्रत्यर्पण (Extradition) को चैलेंज करने की इजाजत मांगी गई थी. इस फैसले के बाद संजय भंडारी को भारत लाना लगभग नामुमकिन हो गया है.

चार्जशीट में ED का क्या दावा है?

ED ने इस मामले में 2023 में चार्जशीट फाइल की थी. इसमें आरोप है कि भंडारी ने 2009 में लंदन में एक घर खरीदा और रॉबर्ट वाड्रा के कहने पर उसका रेनोवेशन कराया. एजेंसी का दावा है कि वाड्रा ने इस रेनोवेशन के लिए फंड दिया था. रॉबर्ट वाड्रा ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि लंदन में उनकी कोई प्रॉपर्टी नहीं है. उन्होंने दावा किया है कि उन्हें पॉलिटिकल वजहों से परेशान किया जा रहा है.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक तूफान का असर, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…

Last Updated: October 27, 2026 23:31:25 IST

West Bengal road accident: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए निकले थे दूल्हा दुल्हन, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा, 3 की चली गई जान

West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…

Last Updated: October 27, 2026 23:10:27 IST

When is Karwa Chauth: करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:16:34 IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मामूली टक्कर के बाद खूनी झगड़ा, स्कूटी सवार की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:02:07 IST

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद ने लिया खूनी मोड़, मालिक समेत 5 की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…

Last Updated: October 27, 2026 21:42:50 IST

दूसरे पुरुष के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, नाम की मेहंदी भी लगाई… जयपुर में 13 साल पुरानी शादी खत्म

13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…

Last Updated: October 27, 2026 21:24:04 IST