24 मई को मुंबई में, अमिताभ बच्चन के प्रशंसक साप्ताहिक रविवार की सभा के दौरान जलसा के बाहर जमा हुए थे. वहां एक व्यक्ति भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करने के बाद बेहोश हो गया और बिगबी की एक झलक पाने की कोशिश में सड़क पर गिर पड़ा.
अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए तरस गया फैन
24 मई को मुंबई में, अमिताभ बच्चन के प्रशंसक साप्ताहिक रविवार की सभा के दौरान जलसा के बाहर जमा हुए थे. वहां एक व्यक्ति भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करने के बाद बेहोश हो गया और बिगबी की एक झलक पाने की कोशिश में सड़क पर गिर पड़ा.
बता दें कि हर रविवार अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित आवास ‘जलसा’ पर कई फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठे होते हैं. इंस्टाग्राम पर एक पैपराज़ी अकाउंट द्वारा साझा किए गए इस घटना के वीडियो में वह व्यक्ति सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद कई लोग उसकी मदद के लिए दौड़े.
अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित आवास, जलसा के बाहर रविवार को एक अधेड़ उम्र का प्रशंसक घंटों तक भीषण गर्मी में खड़े रहने के बाद बेहोश हो गया. वह दिग्गज अभिनेता से उनके साप्ताहिक मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उनसे मिलने आया था. इस घटना के वीडियो में वह व्यक्ति सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद कई लोग उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े थे. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशंसक की मदद की, उसे सड़क किनारे बिठाया और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की.
अमिताभ बच्चन वर्षों से अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलते रहे हैं और अक्सर इन मुलाकातों की झलकियाँ अपने निजी ब्लॉग पर साझा करते हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी सुरक्षा टीम को प्रशंसकों के साथ सावधानी और सम्मानपूर्वक व्यवहार करने का निर्देश दिया है. उन्होंने लिखा, “यह मेरा गौरव और सम्मान है कि मुझे इतने सारे लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है… वे मुझे विश्वास दिलाते हैं… वे मुझे एक और दिन जीने की प्रेरणा देते हैं… वे मुझे काम करने और और भी अधिक मेहनत करने और परिणाम देने के लिए प्रेरित करते हैं… वे मेरे ‘ईएफ’ हैं… मेरा विस्तारित परिवार हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “अपने, यहां जो काम करते हैं उन्हें समझाते हैं, कि चाहने वालों के साथ, उनका व्यवहार कैसा होना चाहिए.. जनता के साथ जैसा उनका (काम करने वालों) व्यवहार होगा, जानता समझता है कि ये मेरा भी स्वभाव होगा.”
Kal Ka Love Rashifal 05 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (05 नवंबर…
Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…
Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…
Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर…
दिवाली से पहले अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं. एक किलो…