सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन के करियर में एक ऐसी फिल्म आई, जिसे सबने कहा कि यह उनकी आखिरी फिल्म साबित होगी. लेकिन फिर कुछ दिनों बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ कि इतिहास बन गया. आखिर कौन सी है फिल्म?
कौन सी है फिल्म?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह साल 1985 में आई थी, जिसका नाम ‘मर्द’ है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, अमृता सिंह और दारा सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म के रिलीज के बाद फिल्म क्रिटिक्स ने इसे अमिताभ की सबसे बकवास फिल्म कहा था. इसके अलावा कई लोगों ने तो यह तक कह दिया था कि यह बिग बी की आखिरी फिल्म साबित होगी. वहीं, फिल्म के फर्स्ट वीक रिव्यू में कई क्रिटिक्स ने इसे पांच में ढाई स्टार दिए थे, जिसने मेकर्स को झटका दे दिया था.
डायरेक्टर ने क्या कहा?
इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो कहा कि फिल्म के निर्देशक मनमोहन देसाई का जादू खत्म हो चुका है. साथ ही किसी ने अमिताभ बच्चन की एक्टिंग, तो किसी ने कहानी पर सवाल उठाया. वहीं कुछ ने तो फिल्म के बेतुके गाने और बड़बोले डायलॉग्स पर सवाल खड़े किए.
फिल्म ने की जबरदस्त कमाई
शुरुआती दिनों में फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की. लेकिन फिर जैसे ही कुछ दिन बीते फिल्म ने शानदार कमाई करनी शुरू कर दी. लगभग 1 करोड़ के बजट में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में लगभग 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जो उस समय के हिसाब से रिकॉर्ड तोड़ कमाई थी. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म ने विश्व स्तर पर लगभग 16 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
फिल्म के बारे में
फिल्म ‘मर्द’ का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने राजू तांगेवाला की भूमिका निभाई, जो ब्रिटिश औपनिवेशिक उत्पीड़न से लड़ने वाला एक बहादुर तांगा चालक है. उसे रूबी (अमृता सिंह) से प्यार हो जाता है.