अमिताभ बच्चन के पड़ोसी निर्मित जैसरानी ने हाल ही में बिग बी से मुलाकात की और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि इस बार के संडे दर्शन उन्होंने अपने घर से नहीं बल्कि जलसा से लाइव देखे हैं.
अमिताभ बच्चन ने पड़ोसी निर्मित से की मुलाकात
Amitabh Bachchan Meeting with Neighbour: कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक युवक अमिताभ बच्चन को उनके संडे दर्शन के समय अपने घर की बालकनी से देख रहा था. मामला तब और दिलचस्प हो गया, जब अमिताभ बच्चन ने भी उनकी तरफ देखकर हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि लोग उसके बारे में जानना चाहते थे. इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि उनका नाम निर्मित है और वो अमिताभ बच्चन के पड़ोसी हैं. हाल ही में निर्मित ने एक और वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें मिलने के लिए घर बुलाया और आवभगत की. उन्होंने उनके साथ फोटो क्लिक कराई. साथ ही ऑटोग्राफ भी दिए. निर्मित ने अपनी वीडियो में अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ की है.
बता दें कि निर्मित जेसरानी मुंबई के जुहू इलाके में अमिताभ बच्चन के मशहूर बंगले जलसा के ठीक पड़ोस वाले घर में रहते हैं. वे हर रविवार को अमिताभ बच्चन को संडे दर्शन के दौरान देखते हैं, जब अमिताभ अपने फैंस से मुलाकात करते है. इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें निर्मित अपने घर की खिड़की से अमिताभ बच्चन को देख रहे थे. इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने भी पीछे मुड़कर उनकी तरफ देखा और हाथ हिलाकर अभिवादन किया.
इसके बाद 1 फरवरी को वे अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए उनके घर भी गए थे. हालांकि सिक्योरिटी रीजन के कारण उन्हें मिलने नहीं दिया गया. उनसे कहा गया कि वे रजिस्टर में अपना नाम, मोबाइल नंबर और पता लिख दें. अमिताभ बच्चन की टीम की तरफ से उन्हें फोन किया जाएगा. इसके बाद क्या था, वो ऐसा करके वहां से चले आए? इसके ठीक एक सप्ताह बाद उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें बताया गया कि अमिताभ बच्चन शाम को 5 बजे आपसे मिलने वाले हैं. इसके लिए आपको उनके घर जलसा आना होगा.
उन्होंने मुलाकात के पलों को शेयर करते हुए कहा कि आखिरकार वे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से मिले, जिसका उन्हें यकीन नहीं हो रहा है. वे पल मैं कभी नहीं भूल सकता, जब उनसे मुलाकात हुई, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा. ये मुलाकात निर्मित की सोच से भी ज्यादा खास रही. अमिताभ बच्चन ने निर्मित से न सिर्फ मुलाकात की बल्कि उनके साथ फोटो क्लिक कराई और ऑटोग्राफ भी दिया. साथ ही एक टी-शर्ट भी गिफ्ट की.
जब निर्मित ने उनके पैर छूने की कोशिश की, तो उन्होंने रोक दिया और ऐसा न करने के लिए कहा. निर्मित ने बताया कि 8 फरवरी को हुए संडे दर्शन को उन्होंने अपने घर से नहीं बल्कि जलसा से देखा. निर्मित ने कहा कि अमिताभ बच्चन बहुत विनम्र और डाउन टू अर्थ इंसान हैं.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…